Advertisement

ImmunityBoost: बदलते मौसम में क्या खाएं और क्या न खाएं? एक्सपर्ट से जानें

foods to boost immunity

ImmunityBoost: मौसम बदलते ही सर्दी-खांसी, बुखार और एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं, ऐसे समय में शरीर की इम्युनिटी कमजोर पड़ जाती है, इसलिए खानपान का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, सही डाइट अपनाकर आप बदलते मौसम में भी खुद को स्वस्थ रख सकते हैं.

Cholesterol: बैड कोलेस्ट्रॉल हाई है? तुरंत खाना बंद करें ये 5 चीजें!

क्या खाएं?

मौसमी फल और सब्जियां: सेब, पपीता, अमरूद, गाजर, पालक जैसी चीजें विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती हैं, जो इम्युनिटी मजबूत बनाती हैं.

गर्म और ताजा भोजन- ताजा और हल्का गर्म खाना पचाने में आसान होता है और शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करता है.

दाल, सूप और खिचड़ी- ये हल्के और पौष्टिक विकल्प हैं, जो शरीर को जरूरी पोषण देते हैं और पाचन को दुरुस्त रखते हैं.

अदरक, हल्दी और लहसुन- इनमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सर्दी-जुकाम से बचाने में मदद करते हैं.

दही और छाछ (सीमित मात्रा में)- गट हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन ठंडे मौसम में इन्हें दिन में ही लें.

क्या न खाएं?

ठंडा और बासी खाना- फ्रिज का खाना या ठंडी चीजें संक्रमण का खतरा बढ़ा सकती हैं.

जंक फूड और तला-भुना खाना- ये पाचन को खराब करते हैं और इम्युनिटी कमजोर बनाते हैं.

ज्यादा मीठा और शुगर- शुगर का अधिक सेवन शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को कम करता है.

ज्यादा ठंडे पेय पदार्थ- कोल्ड ड्रिंक्स और आइसक्रीम से गला खराब हो सकता है.

एक्सपर्ट्स की सलाह
दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं, नियमित व्यायाम और योग करें, पर्याप्त नींद लें, साफ-सफाई और हाइजीन का ध्यान रखें.

यह भी पढ़े- HeartAttackRisk: हीटवेव में दिल पर क्यों पड़ता है असर? डॉक्टरों ने बताया बड़ा कारण