Advertisement

WeightLoss: वजन घटाने के लिए शहद ऐसे नहीं लिया तो होगा नुकसान

Honey for weight loss

Honey for weight loss: वजन घटाने के लिए लोग कई घरेलू उपाय अपनाते हैं, जिनमें शहद (Honey) का इस्तेमाल काफी लोकप्रिय है. गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीना एक आम तरीका माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शहद का गलत सेवन फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है? आइए जानते हैं इसका सही तरीका.

SummerHealth: धूप में निकलते ही सिर भारी क्यों लगता है? जानें एक्सपर्ट की राय

क्यों फायदेमंद है शहद?
शहद में प्राकृतिक शर्करा, एंटीऑक्सीडेंट और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने और शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं, सही तरीके से सेवन करने पर यह वजन घटाने में सहायक हो सकता है.

गलत तरीके से शहद लेने के नुकसान
ज्यादा मात्रा में सेवन: जरूरत से ज्यादा शहद लेने से कैलोरी बढ़ सकती है, जिससे वजन घटने के बजाय बढ़ सकता है.

गर्म पानी में मिलाना: बहुत ज्यादा गर्म पानी में शहद मिलाने से इसके पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं.

रात में ज्यादा सेवन: सोने से पहले अधिक मात्रा में शहद लेने से शुगर लेवल प्रभावित हो सकता है.

शुद्धता का ध्यान न रखना: मिलावटी शहद से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है.

सही तरीका क्या है?
सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद मिलाकर पिएं, चाहें तो इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं, दिनभर में 1–2 चम्मच से ज्यादा सेवन न करें, हमेशा शुद्ध और प्राकृतिक शहद का ही उपयोग करें.

किन लोगों को सावधान रहना चाहिए?
डायबिटीज के मरीज, एलर्जी से पीड़ित लोग, छोटे बच्चों (1 साल से कम) को शहद नहीं देना चाहिए.

यह भी पढ़े- WorldHomeopathyDay: वर्ल्ड होम्योपैथी डे पर, ये 5 फायदे जानकर आप भी अपनाएंगे