Advertisement

AkshayaTritiya2026: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

अक्षय तृतीया पर क्या न करें

Akshaya Tritiya: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को बहुत शुभ और फलदायी दिन माना जाता है, मान्यता है कि इस दिन किए गए पुण्य कर्म का फल कभी खत्म नहीं होता. यही कारण है कि लोग इस दिन पूजा, दान और शुभ कार्य करते हैं, लेकिन कुछ ऐसी गलतियां भी हैं, जो इस पावन दिन पर करने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं अक्षय तृतीया पर किन 5 गलतियों से दूर रहना चाहिए.

VastuTips: वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में ये चीजें रखना माना जाता है बड़ा दोष

अक्षय तृतीया पर किन 5 गलतियों से दूर रहना चाहिए

बिना स्नान और शुद्धता के पूजा करना- इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना और साफ-सुथरे वस्त्र पहनना बेहद जरूरी माना जाता है. बिना शुद्धता के पूजा करने से उसका पूरा फल नहीं मिलता.

तुलसी पूजा को नजरअंदाज करना- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी जी को भगवान विष्णु की प्रिय माना जाता है, इस दिन तुलसी की पूजा और जल अर्पित करना शुभ फल देता है. इसे नजरअंदाज करना एक बड़ी गलती मानी जाती है.

दान-पुण्य न करना- अक्षय तृतीया का सबसे बड़ा महत्व दान में माना गया है, इस दिन जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करना चाहिए. दान न करना शुभ अवसर को खोने जैसा है.

क्रोध और विवाद करना- इस दिन मन को शांत और सकारात्मक रखना चाहिए, किसी से झगड़ा या विवाद करना इस दिन के शुभ प्रभाव को कम कर सकता है.

तामसिक भोजन का सेवन- अक्षय तृतीया पर मांस, शराब या तामसिक भोजन से दूर रहना चाहिए. सात्विक भोजन और संयम इस दिन विशेष फलदायी माना जाता है.

क्या करें इस दिन?
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें, तुलसी को जल अर्पित करें, गरीबों को दान दें, सकारात्मक सोच और शांति बनाए रखें.

इसे भी पढ़े- HinduRituals: क्या बिना घंटी के पूजा अधूरी मानी जाती है?