World Homeopathy Day 2026: हर साल 10 अप्रैल को वर्ल्ड होम्योपैथी डे मनाया जाता है, यह दिन होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक सैमुअल हैनिमैन की जयंती के रूप में मनाया जाता है इस खास मौके पर लोग इस वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति के फायदे और महत्व के बारे में जागरूक होते हैं. होम्योपैथी एक ऐसी चिकित्सा प्रणाली है, जिसमें बेहद कम मात्रा में दवाओं का उपयोग कर शरीर की प्राकृतिक रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने की कोशिश की जाती है, आइए जानते हैं इसके 5 प्रमुख फायदे.
DroneTechnology: मुरादाबाद मंडल में रेलवे सुरक्षा के लिए ड्रोन तकनीक की शुरुआत
ये 5 फायदे जानकर आप भी अपनाएंगे
कम साइड इफेक्ट- होम्योपैथिक दवाएं प्राकृतिक तत्वों से बनाई जाती हैं, इसलिए इनके साइड इफेक्ट बहुत कम माने जाते हैं, यही वजह है कि कई लोग इसे सुरक्षित विकल्प मानते हैं.
जड़ से इलाज करने का दावा- होम्योपैथी सिर्फ लक्षणों को दबाने के बजाय बीमारी के मूल कारण पर काम करने का दावा करती है, इससे लंबे समय तक राहत मिलने की संभावना रहती है.
हर उम्र के लिए उपयुक्त- बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, होम्योपैथी को हर आयु वर्ग के लिए उपयोगी माना जाता है, खासतौर पर बच्चों के लिए इसे हल्का और सुरक्षित विकल्प समझा जाता है.
शरीर की इम्युनिटी को सपोर्ट- होम्योपैथी शरीर की प्राकृतिक प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) को मजबूत करने पर जोर देती है, जिससे व्यक्ति बीमारियों से बेहतर तरीके से लड़ पाता है.
क्रॉनिक बीमारियों में उपयोग- एलर्जी, माइग्रेन, स्किन प्रॉब्लम जैसी लंबे समय तक चलने वाली बीमारियों में भी होम्योपैथी का इस्तेमाल किया जाता है और कई लोग इससे लाभ होने का अनुभव बताते हैं.
यह भी पढ़े- SummerHealth: धूप में निकलते ही सिर भारी क्यों लगता है? जानें एक्सपर्ट की राय























