Leg Pain Causes: आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में पैरों में दर्द होना आम समस्या बन गई है, लेकिन अगर यह दर्द लगातार बना रहता है या बार-बार लौटता है, तो इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पैरों में लगातार दर्द आर्थराइटिस, नसों के दबने (साइटिका), या विटामिन की कमी का संकेत हो सकता है, वहीं कई बार यह नसों से जुड़ी समस्या या डायबिटीज का भी लक्षण हो सकता है.
Thyroid: थायराइड के कारण बढ़ा वजन? इन 5 एक्सरसाइज से पाएं राहत
किन बीमारियों का हो सकता है संकेत?
आर्थराइटिस (गठिया)- जोड़ों में सूजन और दर्द आर्थराइटिस का मुख्य लक्षण है, यह समस्या उम्र बढ़ने के साथ ज्यादा देखने को मिलती है, लेकिन आजकल युवाओं में भी इसके मामले बढ़ रहे हैं.
डायबिटीज (मधुमेह)- डायबिटीज के मरीजों में नसों पर असर पड़ता है, जिससे पैरों में दर्द, झनझनाहट या जलन महसूस हो सकती है, इसे डायबिटिक न्यूरोपैथी कहा जाता है.
विटामिन की कमी- विटामिन D और B12 की कमी से मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द हो सकता है, इससे पैरों में कमजोरी और दर्द बना रहता है.
नसों से जुड़ी समस्या- साइटिका (Sciatica) जैसी समस्या में कमर से लेकर पैरों तक तेज दर्द फैल सकता है, यह नस दबने के कारण होता है.
ब्लड सर्कुलेशन की समस्या- खराब रक्त संचार की वजह से पैरों में सूजन, दर्द और ऐंठन हो सकती है, यह दिल और नसों से जुड़ी समस्याओं का संकेत भी हो सकता है.
किन लक्षणों पर तुरंत ध्यान दें?
दर्द का लंबे समय तक बने रहना, सूजन या लालिमा, चलने में परेशानी, सुन्नपन या झनझनाहट.
कैसे करें बचाव?
नियमित व्यायाम करें, संतुलित आहार लें, लंबे समय तक एक ही जगह न बैठें, पर्याप्त पानी पिएं, सही जूते पहनें.
इसे भी पढ़े-CoughSymptoms: खांसी कब बन जाती है जानलेवा? ये संकेत न करें नजरअंदाज
























