Vastu Tips: आज गुरुवार का दिन है, जो भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है. हिंदू धर्म में इस दिन को बेहद शुभ और पवित्र माना गया है, ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या गुरुवार को बाल और नाखून काटना सही है या गलत? आइए जानते हैं इसका धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण.
VastuTips: इन 3 मूर्तियों से दूर रहें, घर में लाती हैं नकारात्मक ऊर्जा
धार्मिक मान्यता क्या कहती है?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन बाल और नाखून काटना अशुभ माना जाता है, ऐसा माना जाता है कि इस दिन ऐसा करने से घर की सुख-समृद्धि पर असर पड़ सकता है. गुरुवार का संबंध बृहस्पति ग्रह से होता है, जो ज्ञान, धन और वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है, इसलिए इस दिन शरीर से जुड़ी चीजों को काटना या हटाना शुभ नहीं माना जाता.
क्या कहते हैं ज्योतिष शास्त्र?
ज्योतिष के अनुसार, गुरुवार को बाल और नाखून काटने से बृहस्पति ग्रह कमजोर हो सकता है, इसका प्रभाव व्यक्ति के करियर, शिक्षा और विवाह पर पड़ सकता है. इसलिए ज्योतिषाचार्य इस दिन इन कामों से बचने की सलाह देते हैं.
वैज्ञानिक दृष्टिकोण क्या है?
विज्ञान के अनुसार बाल और नाखून काटने का किसी दिन से सीधा संबंध नहीं है, यह पूरी तरह से साफ-सफाई और व्यक्तिगत सुविधा पर निर्भर करता है, किसी भी दिन बाल या नाखून काटना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं होता.
क्या करें और क्या न करें?
अगर आप धार्मिक मान्यताओं में विश्वास रखते हैं, तो गुरुवार के दिन बाल और नाखून काटने से बचें, वहीं अगर आप वैज्ञानिक सोच रखते हैं, तो यह आपकी सुविधा पर निर्भर करता है.
यह भी पढ़े-AstrologyTips: दाईं आंख फड़कना शुभ है या अशुभ? जानिए


























