Right Eye Twitching: अक्सर अचानक आंख फड़कने लगती है, तो मन में कई तरह के सवाल उठने लगते हैं, खासकर दाईं आंख फड़कने को लेकर लोगों में अलग-अलग मान्यताएं प्रचलित हैं. कोई इसे शुभ संकेत मानता है तो कोई अशुभ, आइए जानते हैं कि इसके पीछे की सच्चाई क्या है.
MasikKrishnaJanmashtami: आज है वैशाख कृष्ण जन्माष्टमी! जानिए क्यों है ये दिन खास
धार्मिक मान्यता क्या कहती है?
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, दाईं आंख फड़कना पुरुषों के लिए शुभ और महिलाओं के लिए अशुभ माना जाता है. माना जाता है कि अगर पुरुष की दाईं आंख फड़के तो उसे किसी शुभ समाचार या सफलता का संकेत मिल सकता है, वहीं महिलाओं के लिए इसे अच्छा संकेत नहीं माना जाता.
ज्योतिष शास्त्र की राय
ज्योतिष के अनुसार, शरीर के अलग-अलग अंगों का फड़कना भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देता है. दाईं आंख का फड़कना धन लाभ, सफलता या किसी महत्वपूर्ण काम के पूरे होने का संकेत हो सकता है, हालांकि यह व्यक्ति की स्थिति और समय पर भी निर्भर करता है.
विज्ञान क्या कहता है?
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से आंख फड़कना एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है, जिसे “Eye Twitching” कहा जाता है, यह आमतौर पर थकान, तनाव, नींद की कमी, ज्यादा स्क्रीन टाइम या कैफीन के अधिक सेवन की वजह से होता है. यह कोई शुभ या अशुभ संकेत नहीं, बल्कि शरीर का एक रिएक्शन है.
कब हो सकता है खतरे का संकेत?
अगर आंख लगातार लंबे समय तक फड़कती रहे, दर्द हो या नजर पर असर पड़े, तो यह किसी न्यूरोलॉजिकल समस्या का संकेत हो सकता है, ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.
ये भी पढ़े- VishnuPuja: गुरुवार को भगवान विष्णु को ऐसे करें खुश, मिलेगा धन और सुख


























