Cough Dangerous Symptoms: खांसी आमतौर पर शरीर का एक सामान्य रिफ्लेक्स है, लेकिन जब यह लंबे समय तक बनी रहे या इसके साथ कुछ खास लक्षण दिखें, तो यह गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकती है. ऐसी स्थिति में इसे नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है.
VaishakhMonth: वैशाख माह में किस देवता की पूजा है सबसे शुभ?
कब खांसी बन सकती है गंभीर?
अगर खांसी 2 से 3 हफ्ते से ज्यादा समय तक बनी रहे, तो यह किसी गंभीर समस्या की ओर इशारा कर सकती है, खासकर यदि इसके साथ बुखार, कमजोरी या वजन कम होना जैसे लक्षण दिखाई दें.
गंभीर संकेत जिन्हें नजरअंदाज न करें
खांसी के साथ खून आना, लगातार बुखार रहना, रात में ज्यादा पसीना आना, वजन का तेजी से घटना, सांस लेने में दिक्कत ये लक्षण Tuberculosis जैसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं, इसके अलावा लंबे समय तक चलने वाली खांसी Chronic Obstructive Pulmonary Disease (COPD) या अन्य फेफड़ों की समस्याओं से भी जुड़ी हो सकती है.
खांसी के सामान्य कारण
वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन, एलर्जी, धूल या प्रदूषण, सर्दी-जुकाम.
कब डॉक्टर से मिलें?
खांसी 2 हफ्ते से ज्यादा रहे, सांस लेने में परेशानी हो, खून या गाढ़ा बलगम आए, कमजोरी या वजन कम हो.
बचाव और सावधानियां
साफ और प्रदूषण रहित वातावरण में रहें, धूम्रपान से दूर रहें, समय पर इलाज कराएं, संतुलित आहार और पर्याप्त पानी लें.
यह भी पढ़े-Thyroid: थायराइड के कारण बढ़ा वजन? इन 5 एक्सरसाइज से पाएं राहत


























