Yoga For Thyroid: थायराइड एक आम हार्मोनल समस्या है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करती है. खासकर Hypothyroidism में वजन तेजी से बढ़ने लगता है, सही डाइट के साथ नियमित एक्सरसाइज इस समस्या को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है.
MigraineSymptoms: बार-बार होने वाला सिर दर्द है माइग्रेन का संकेत!
इन 5 एक्सरसाइज से पाएं राहत
वॉकिंग (Walking)- तेज चाल में रोज 30–40 मिनट चलना शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और कैलोरी बर्न करने में मदद करता है, यह थायराइड मरीजों के लिए सबसे आसान और प्रभावी एक्सरसाइज है.

योग (Yoga)- योग तनाव कम करता है और हार्मोन बैलेंस करने में मदद करता है. विशेष रूप से भुजंगासन, सर्वांगासन और प्राणायाम थायराइड के लिए फायदेमंद माने जाते हैं.

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग- हल्की वेट ट्रेनिंग मसल्स को मजबूत करती है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है.

साइक्लिंग- साइकिल चलाना एक बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज है, जो फैट बर्न करने और हार्ट हेल्थ सुधारने में मदद करता है.

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज- स्ट्रेचिंग शरीर को लचीला बनाती है और थकान कम करती है, जिससे आप अधिक एक्टिव रहते हैं.

जरूरी सावधानियां
एक्सरसाइज शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें, बहुत ज्यादा या भारी एक्सरसाइज से बचें, नियमित दवाइयों का सेवन करना न भूलें, संतुलित आहार लें और जंक फूड से दूर रहें.
ये भी पढ़े-MigraineSymptoms: बार-बार होने वाला सिर दर्द है माइग्रेन का संकेत!


























