Migraine Symptoms: अगर आपको बार-बार सिर में तेज दर्द होता है, तो इसे सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है, यह समस्या कई बार माइग्रेन का संकेत भी हो सकती है, जो एक गंभीर न्यूरोलॉजिकल स्थिति है.
HeartFailure: हार्ट फेल से पहले शरीर देता है, ये 5 चेतावनी
माइग्रेन के सामान्य लक्षण
माइग्रेन में सिर के एक तरफ तेज धड़कन जैसा दर्द होता है. इसके साथ मतली, उल्टी, रोशनी या आवाज से संवेदनशीलता और चक्कर आना जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं. यह दर्द कुछ घंटों से लेकर कई दिनों तक रह सकता है.
माइग्रेन क्यों होता है?
माइग्रेन का सटीक कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन कुछ मुख्य ट्रिगर्स माने जाते हैं. जैसे तनाव और चिंता, नींद की कमी, हार्मोनल बदलाव, तेज रोशनी या शोर, अनियमित खानपान.
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में अंतर
सामान्य सिरदर्द हल्का होता है और कुछ समय में ठीक हो जाता है, जबकि माइग्रेन का दर्द ज्यादा तेज और लंबे समय तक रहता है. माइग्रेन के दौरान व्यक्ति रोजमर्रा के काम करने में भी असमर्थ हो सकता है.
राहत पाने के उपाय
शांत और अंधेरे कमरे में आराम करें, पर्याप्त नींद लें, पानी ज्यादा पिएं, स्क्रीन टाइम कम करें, योग और मेडिटेशन अपनाएं, यदि दर्द बार-बार हो रहा है या बहुत तेज है, तो यह माइग्रेन हो सकता है, जिसके लिए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.
इसे भी पढ़े- SleepProblem: रात भर करवटें बदलते रहते हैं? ये कारण हो सकते हैं!


























