Sleep Problem: अगर आपको रात में बार-बार नींद नहीं आती और आप करवटें बदलते रहते हैं, तो यह सिर्फ थकान की कमी नहीं बल्कि कई वजहों का संकेत हो सकता है. नींद न आना या बार-बार टूटना आपकी सेहत और दिनभर की ऊर्जा पर असर डाल सकता है.
WorldHealthDay: वर्ल्ड हेल्थ डे पर जानिए, ये 5 हेल्थ सीक्रेट!
ये कारण हो सकते हैं
तनाव और चिंता- आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और चिंता नींद खराब करने के सबसे बड़े कारणों में से एक हैं. दिमाग शांत न होने की वजह से व्यक्ति बार-बार करवटें बदलता रहता है.
सोने से पहले मोबाइल का इस्तेमाल- रात को सोने से पहले मोबाइल या लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल करने से नींद हार्मोन (मेलाटोनिन) प्रभावित होता है, जिससे नींद आने में दिक्कत होती है.
देर रात भारी भोजन- सोने से ठीक पहले भारी या तला-भुना खाना खाने से शरीर को उसे पचाने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे नींद प्रभावित होती है.
कैफीन का ज्यादा सेवन- चाय, कॉफी या एनर्जी ड्रिंक्स में मौजूद कैफीन दिमाग को एक्टिव रखता है और नींद आने में बाधा डालता है, खासकर अगर यह शाम के बाद लिया जाए.
गलत सोने का वातावरण- अत्यधिक रोशनी, शोर या असुविधाजनक बिस्तर भी नींद में बाधा डालते हैं, शांत और आरामदायक वातावरण नींद के लिए जरूरी है.
स्वास्थ्य समस्याएं
कुछ मामलों में यह समस्या नींद संबंधी विकारों जैसे Insomnia या Sleep Apnea का संकेत भी हो सकती है, यदि समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.
आसान उपाय
सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें, नियमित समय पर सोने और उठने की आदत डालें, हल्का संगीत या ध्यान (meditation) करें, सोने से पहले गहरी सांस लेने के अभ्यास करें, आरामदायक गद्दे और तकिए का इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़े-HeartFailure: हार्ट फेल से पहले शरीर देता है, ये 5 चेतावनी


























