Acidity Relief Home Remedies: आजकल बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से गैस और एसिडिटी की समस्या आम हो गई है. अगर आप भी पेट की इन परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो सुबह की सही शुरुआत आपको बड़ी राहत दे सकती है.
WorldHealthDay: वर्ल्ड हेल्थ डे पर जानिए, ये 5 हेल्थ सीक्रेट!
सुबह क्या खाएं जिससे मिले राहत?
दिन की शुरुआत हल्के और पाचन को सुधारने वाले खाद्य पदार्थों से करें.
गुनगुना पानी और नींबू: सुबह खाली पेट गुनगुना पानी में नींबू मिलाकर पीने से पाचन तंत्र एक्टिव होता है और एसिडिटी कम होती है.
भीगे हुए बादाम: 4-5 बादाम रात में भिगोकर सुबह खाने से पेट को ठंडक मिलती है.
पपीता या केला: ये फल फाइबर से भरपूर होते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं.
जीरा पानी: उबला हुआ जीरा पानी गैस और ब्लोटिंग में काफी राहत देता है.
दही या छाछ: इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं.
किन चीजों से बचें?
सुबह खाली पेट चाय, कॉफी या तला-भुना खाना लेने से एसिडिटी बढ़ सकती है, इसलिए इनसे दूरी बनाना जरूरी है.
क्यों जरूरी है सही सुबह की आदत?
सुबह का खानपान पूरे दिन के पाचन पर असर डालता है. अगर आप दिन की शुरुआत सही तरीके से करते हैं, तो गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से बच सकते हैं.
अपनाएं ये आसान टिप्स
सुबह उठते ही पानी जरूर पिएं, नियमित समय पर भोजन करें, ज्यादा मसालेदार और जंक फूड से बचें, हल्की एक्सरसाइज या योग करें.
ये भी पढ़े-WorldHealthDay: वर्ल्ड हेल्थ डे पर जानिए, ये 5 हेल्थ सीक्रेट!


























