World Health Day 2026: हर साल 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे (World Health Day) मनाया जाता है, इसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है. इस खास मौके पर आइए जानते हैं 5 ऐसे हेल्थ सीक्रेट, जो आपकी जिंदगी बदल सकते हैं.
Rudraksha: महिलाओं को रुद्राक्ष पहनना चाहिए या नहीं? जानिए
ये 5 हेल्थ सीक्रेट
सुबह की शुरुआत हेल्दी आदत से करें- दिन की शुरुआत गुनगुने पानी, हल्के व्यायाम या योग से करें, इससे शरीर एक्टिव रहता है और पाचन बेहतर होता है.
संतुलित आहार है सबसे जरूरी- जंक फूड से दूरी बनाकर हरी सब्जियां, फल, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर डाइट लें, सही खानपान से कई बीमारियों से बचा जा सकता है.
रोजाना एक्सरसाइज करें- कम से कम 30 मिनट की वॉक या हल्की एक्सरसाइज शरीर को फिट और दिमाग को शांत रखती है, नियमित शारीरिक गतिविधि बेहद जरूरी है.
पर्याप्त नींद लें- 7-8 घंटे की अच्छी नींद शरीर और दिमाग दोनों के लिए जरूरी है, नींद पूरी न होने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.
तनाव से दूर रहें- आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव आम है, लेकिन इसे कंट्रोल करना जरूरी है. मेडिटेशन और पॉजिटिव सोच अपनाकर मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है.
क्यों है यह दिन खास?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा मनाया जाने वाला यह दिन हमें याद दिलाता है कि “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी संपत्ति है.”
इसे भी पढ़े- HealthTips: हाई ब्लड प्रेशर को ‘साइलेंट किलर’ क्यों कहा जाता है?


























