Advertisement

वसुंधरा में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, पूरे जिले में चर्चा, 251 श्रद्धालुओं ने पढ़ा सुंदरकांड

गाजियाबाद: पूरे जिले में हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. वसुंधरा सेक्टर एक में पिछले तीन साल से अनोखे तरह से हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम होता है. भक्ति और उत्साह के इस अद्भुत संगम को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ती है. कार्यक्रम की चर्चा पूरे जिले में होती है. करीब 251 से अधिक लोग एक साथ बैठकर भक्तिरस में सुंदर कांड का पाठ करते हैं. उसके बाद कन्या भोज का दृश्य अप्रतिम होता है.

HanumanJayanti: हनुमान जी का सबसे शक्तिशाली रूप कौन सा है? जानिए

हनुमान जन्मोत्सव के इस मनोहारी दृश्य को देखने दूर दूर से लोग आते हैं. तमाम बड़े पत्रकारों और अधिकारियों का जमावड़ा होता है. चूंकि यह कार्यक्रम आध्यात्मिक संतुष्टि के लिए होता है तो तमाम अधिकारी और संभ्रात लोग अपने बच्चों को जरूर भेजते हैं ताकि भारतीय जीवन शैली के दो अविभाज्य स्तंभ संस्कार और संस्कृति को समझने और संवारने का मौका मिले.

हनुमान सेवक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि शोभायात्रा का भी आयोजन होना था लेकिन मौसम में आए बदलाव की वजह से मन में शंका था जिस वजह से नहीं हो पाया. हनुमान जी की कृपा से अगले साल भव्य शोभायात्रा निकाला जाएगा और उम्मीद है कि 1001 से अधिक हनुमान भक्त एक साथ सुंदरकांड का पाठ करें जिससे कि वातावरण मंगलमय हो.

HanumanJayanti2026: हनुमान जी को सिंदूर क्यों चढ़ाया जाता है? जानिए

हनुमान भक्त राय साहेब ने ध्वजारोहण के बाद हनुमानजी की प्रतिमा का शृंगार कर चोला पहनाया व सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की. हनुमानजी की भक्ति में डूबे भक्त यही कह रहे थे कि जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजाकर और सब सुख लहै तुम्हारी सरना तुम रक्षक काहू को डरना…

आचार्य चंदन दूबे ने आम जनता को सुंदरकांड के पाठ का आधात्मिक महत्व समझाया. उनकी पूरी टीम भजन कीर्तन से भक्तिमय माहौल बना दिया था. जयघोष के नारे के साथ बिट्टू चौराहा पर प्रसाद वितरण हुआ. आयोजन में प्रसाद बनवाने और बंटवाने की जिम्मेदारी निभा रहे ललित सिंह ने बताया कि करीब 1500 लोगों के लिए प्रसाद बनवाया गया था, हनुमान जी कृपा से सभी लोगों को प्रसाद मिल गया.

वसुंधरा सेक्टर एक पंचवटी सोसायटी के अध्यक्ष संदीप पटेल ने बताया कि भारी भीड़ को संभालने में थोड़ा बहुत दिक्कत तो होती ही है. सभी श्रद्धालुओं के चरण रज हमारी सोसायटी में पड़ा यह सौभाग्य की बात है.