HighBloodPressure: आज के समय में हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) एक ऐसी गंभीर समस्या बन चुकी है, जो धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाती है, लेकिन इसके लक्षण अक्सर स्पष्ट नहीं होते, यही वजह है कि इसे “साइलेंट किलर” कहा जाता है.
Weakness: हर समय थकान रहती है? ये हो सकता है खतरनाक संकेत!
क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर?
हाई ब्लड प्रेशर लंबे समय तक बिना किसी खास लक्षण के शरीर में बना रह सकता है, कई लोगों को तब तक पता ही नहीं चलता, जब तक यह गंभीर स्थिति में न पहुंच जाए, यानी व्यक्ति सामान्य महसूस करता है, लेकिन अंदर ही अंदर शरीर को नुकसान हो रहा होता है.
शरीर पर कैसे करता है असर?
अनियंत्रित हाई BP कई खतरनाक बीमारियों का कारण बन सकता है. दिल की बीमारी (हार्ट अटैक का खतरा), स्ट्रोक (ब्रेन स्ट्रोक का जोखिम), किडनी डैमेज, आंखों की रोशनी पर असर.
दिख सकते हैं ये हल्के लक्षण
हालांकि इसे साइलेंट किलर कहा जाता है, लेकिन कुछ मामलों में ये संकेत दिख सकते हैं. बार-बार सिरदर्द, चक्कर आना, सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, लेकिन ये लक्षण हर व्यक्ति में नहीं होते, इसलिए नियमित जांच बेहद जरूरी है.
कैसे रखें इसे कंट्रोल में?
नियमित रूप से BP चेक कराएं, नमक का सेवन कम करें, रोजाना एक्सरसाइज करें, तनाव (Stress) को कम करें, हेल्दी डाइट अपनाएं.
यह भी पढ़े- SummerHealth: गर्मी में अचानक नाक से खून? ये संकेत हो सकते हैं खतरनाक























