Advertisement

SummerHealth: गर्मी में अचानक नाक से खून? ये संकेत हो सकते हैं खतरनाक

Nosebleed

Nose Bleed: गर्मी के मौसम में कई लोगों को अचानक नाक से खून आने की समस्या होती है, जिसे आम भाषा में नकसीर और चिकित्सकीय रूप से Epistaxis कहा जाता है, यह समस्या सामान्य भी हो सकती है, लेकिन कई बार यह किसी गंभीर स्थिति का संकेत भी बन सकती है.

Weakness: हर समय थकान रहती है? ये हो सकता है खतरनाक संकेत!

क्यों होती है नकसीर?
गर्मियों में तेज गर्म हवा और शरीर में पानी की कमी के कारण नाक के अंदर की नसें सूख जाती हैं और फट सकती हैं, इसके अलावा अन्य कारण भी हो सकते हैं. अत्यधिक गर्मी और लू लगना, शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन), एलर्जी या सर्दी-जुकाम, हाई ब्लड प्रेशर, नाक में चोट या बार-बार नाक कुरेदना.

कब हो सकता है खतरे का संकेत?
अगर नाक से खून बार-बार आए या लंबे समय तक बंद न हो, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए, यह इन समस्याओं का संकेत हो सकता है. ब्लड प्रेशर का बढ़ना, खून के थक्के बनने में समस्या, नाक के अंदर कोई इंफेक्शन या गंभीर बीमारी, ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है.

तुरंत राहत के आसान उपाय
अगर अचानक नकसीर हो जाए, तो ये उपाय तुरंत अपनाएं, सिर को थोड़ा आगे झुकाकर बैठें, नाक को हल्के से दबाएं (10-15 मिनट तक), नाक पर ठंडी पट्टी या बर्फ लगाएं, मुंह से सांस लें और घबराएं नहीं. ध्यान रखें सिर पीछे न झुकाएं, इससे खून गले में जा सकता है.

कैसे करें बचाव?
खूब पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें, तेज धूप और गर्म हवा से बचें, नाक में हल्का मॉइस्चर (जैसे नारियल तेल) लगाएं, संतुलित आहार लें.

ये भी पढ़े-Diabetes: डायबिटीज में कौन सा जूस है सही? गन्ने का जूस या कुछ और?