Advertisement

Stress Symptoms: डॉक्टर बताते हैं स्ट्रेस के ये 5 खतरनाक असर

Dangerous effects of stress

Stress Causes Effects: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव यानी Stress एक आम समस्या बन चुका है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा स्ट्रेस लेना सिर्फ दिमाग ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है? स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. समीर पारिख बताते हैं कि लगातार स्ट्रेस लेना शरीर और दिमाग दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है, आइए जानते हैं इसके 5 बड़े असर.

CareerGuide: बैडमिंटन में करियर बनाना इतना आसान है? जानिए

स्ट्रेस के ये 5 खतरनाक असर

बाल झड़ना और स्किन समस्याएं- ज्यादा स्ट्रेस लेने से बाल तेजी से झड़ने लगते हैं और स्किन पर पिंपल्स, एलर्जी और डलनेस बढ़ जाती है.

मानसिक स्वास्थ्य पर असर- लगातार तनाव से एंग्जायटी, डिप्रेशन और नींद की समस्या हो सकती है, इससे व्यक्ति का आत्मविश्वास भी कम हो जाता है.

दिल की बीमारियों का खतरा- स्ट्रेस हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है, जिससे हार्ट अटैक और अन्य दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

पाचन तंत्र पर बुरा असर- तनाव के कारण एसिडिटी, पेट दर्द और भूख न लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

इम्यून सिस्टम कमजोर होना- ज्यादा स्ट्रेस से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है, जिससे बार-बार बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है.

कैसे करें स्ट्रेस को कंट्रोल?
रोज योग और मेडिटेशन करें, नियमित व्यायाम करें, पर्याप्त नींद लें, पसंदीदा म्यूजिक सुनें, परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं.

यह भी पढ़े- FattyLiver: कब बन जाता है खतरनाक? ये संकेत नजरअंदाज न करें