Hypertension Control Tips: आजकल हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन एक आम समस्या बनती जा रही है। खराब लाइफस्टाइल, तनाव और गलत खानपान इसके मुख्य कारण हैं. अगर समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए, तो यह दिल, किडनी और दिमाग से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान तरीकों से आप बिना दवा के भी अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं.
HealthTips: क्या पेनकिलर बन रही है आपकी सेहत की दुश्मन? जानिए
बिना दवा के हाई BP कम करने के उपाय
नमक का सेवन कम करें- ज्यादा नमक BP को तेजी से बढ़ाता है, रोजाना नमक की मात्रा सीमित रखें और प्रोसेस्ड फूड से बचें.
रोजाना एक्सरसाइज करें- हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जैसे वॉक, योग या साइकलिंग से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है. रोज 30 मिनट एक्टिव रहना काफी फायदेमंद है.
तनाव कम करें- ज्यादा तनाव BP बढ़ाने का बड़ा कारण है. मेडिटेशन, योग और गहरी सांस लेने की तकनीक अपनाएं.
वजन को कंट्रोल में रखें- बढ़ा हुआ वजन हाई BP का जोखिम बढ़ाता है, हेल्दी डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाएं.
पर्याप्त पानी पिएं- शरीर को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है, पानी की कमी भी BP को प्रभावित कर सकती है.
ध्यान रखें
शराब और धूम्रपान से दूरी बनाएं, जंक फूड और ऑयली चीजों से बचें, नियमित रूप से BP चेक करते रहें.
ये भी पढ़े-http://AC में ज्यादा बैठते हैं? ये 5 बीमारियां आपको घेर सकती हैं

























