AC Side Effects: गर्मी से राहत पाने के लिए एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल आजकल आम हो गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लंबे समय तक AC में रहना आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है? एक्सपर्ट्स के अनुसार, लगातार ठंडी हवा में रहने से शरीर की प्राकृतिक कार्यप्रणाली प्रभावित होती है और कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं.
KidneyStone: किडनी स्टोन में दूध पीना सही या गलत? जानिए डॉक्टर की राय
एक्सपर्ट की सलाह
हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. नेहा शर्मा के अनुसार, AC का इस्तेमाल सीमित समय के लिए करें और बीच-बीच में ताजी हवा में जरूर जाएं। साथ ही, AC की नियमित सफाई बेहद जरूरी है.
AC में ज्यादा रहने से हो सकती हैं ये 5 बीमारियां
सर्दी-जुकाम और गले की समस्या- AC की ठंडी और ड्राई हवा गले को सूखा देती है, जिससे सर्दी, खांसी और गले में खराश की समस्या हो सकती है.
स्किन ड्रायनेस (त्वचा का सूखना)- AC हवा में नमी कम कर देता है, जिससे त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है.
सिरदर्द और थकान- लगातार AC में रहने से सिरदर्द और सुस्ती महसूस हो सकती है, खासकर अगर वेंटिलेशन सही न हो.
जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द- ठंडी हवा में ज्यादा समय बिताने से मांसपेशियां अकड़ सकती हैं और जोड़ों में दर्द बढ़ सकता है.
सांस से जुड़ी समस्याएं- AC की साफ-सफाई न होने पर उसमें धूल और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं, जिससे एलर्जी और सांस की दिक्कत हो सकती है.
कैसे करें बचाव?
AC का तापमान 24–26°C के बीच रखें, बीच-बीच में बाहर ताजी हवा लें, शरीर को हाइड्रेटेड रखें, AC की सर्विस और सफाई समय-समय पर कराएं.
इसे भी पढ़े- HealthTips: क्या पेनकिलर बन रही है आपकी सेहत की दुश्मन? जानिए

























