Advertisement

HealthTips: क्या पेनकिलर बन रही है आपकी सेहत की दुश्मन? जानिए

painkiller side effects

Painkiller Side Effect: आजकल हल्का सा दर्द होते ही लोग तुरंत पेनकिलर ले लेते हैं. सिरदर्द, बदन दर्द या पीरियड पेन हर छोटी परेशानी में दवा लेना आम हो गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बार-बार पेनकिलर लेना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है? एक्सपर्ट्स के अनुसार, इन दवाओं का ज्यादा इस्तेमाल शरीर के अंदर गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है.

EyeCare: स्क्रीन टाइम कम नहीं किया तो बढ़ सकती है, ये समस्या

एक्सपर्ट की सलाह
हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. अमित वर्मा के अनुसार, पेनकिलर का इस्तेमाल केवल जरूरत पड़ने पर और सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, बिना डॉक्टर की सलाह के बार-बार दवा लेना खतरनाक हो सकता है.

पेनकिलर कैसे करती हैं नुकसान?

पेट पर असर (एसिडिटी और अल्सर): पेनकिलर, खासकर NSAIDs, पेट की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे गैस, एसिडिटी और यहां तक कि अल्सर की समस्या हो सकती है.

किडनी को नुकसान: लंबे समय तक पेनकिलर लेने से किडनी पर दबाव बढ़ता है, जिससे उसकी कार्यक्षमता कम हो सकती है.

लिवर पर असर: जरूरत से ज्यादा दवा लेने से लिवर डैमेज का खतरा बढ़ जाता है, खासकर अगर आप बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं लेते हैं.

हार्ट रिस्क बढ़ना: कुछ पेनकिलर दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ा सकती हैं, खासकर हाई डोज में.

आदत बन जाना (Dependency)– बार-बार दवा लेने से शरीर उसकी आदत डाल लेता है, जिससे बिना दवा के राहत मिलना मुश्किल हो जाता है.

यह भी पढ़े-KidneyStone: किडनी स्टोन में दूध पीना सही या गलत? जानिए डॉक्टर की राय