Advertisement

KidneyStone: किडनी स्टोन में दूध पीना सही या गलत? जानिए डॉक्टर की राय

किडनी स्टोन में दूध पीना चाहिए या नहीं

Kidney Stone: किडनी स्टोन यानी किडनी स्टोन आजकल एक आम समस्या बनती जा रही है, ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या इस समस्या में दूध पीना चाहिए या नहीं? कई लोगों के मन में यह भ्रम रहता है कि दूध पीने से स्टोन बढ़ सकता है.

http://CareerAfter12th: मर्चेंट नेवी जॉइन करना है? ये कोर्स जरूर करें

डॉक्टर की राय?
डॉ. राजीव अग्रवाल के अनुसार, किडनी स्टोन के मरीजों को दूध पूरी तरह से बंद करने की जरूरत नहीं होती. दूध में मौजूद कैल्शियम शरीर के लिए जरूरी होता है और यह कुछ प्रकार के स्टोन बनने से रोकने में भी मदद कर सकता है.

कब फायदेमंद और कब नुकसानदायक?
अगर स्टोन ऑक्सलेट (Calcium Oxalate) का है, तो संतुलित मात्रा में दूध लेना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन बहुत ज्यादा कैल्शियम सप्लीमेंट्स या अधिक मात्रा में डेयरी लेने से समस्या बढ़ सकती है, हर मरीज की स्थिति अलग होती है, इसलिए डॉक्टर की सलाह जरूरी है.

क्या ध्यान रखें?
दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं, ज्यादा नमक और प्रोसेस्ड फूड से बचें. पालक, चुकंदर जैसे हाई ऑक्सलेट फूड्स सीमित मात्रा में लें, संतुलित डाइट अपनाएं.

कब सावधानी जरूरी है?
अगर बार-बार स्टोन बन रहा है या दर्द ज्यादा है, तो खुद से डाइट में बदलाव करने के बजाय डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

इसे भी पढ़े- SummerHealth: डिहाइड्रेशन से बचना है तो ये चीजें आज से ही शुरू करें