Advertisement

LiverDisease: लिवर खराब होने से पहले शरीर देता है ये चेतावनी

LiverDisease

Liver Disease Symptoms: लिवर हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो डिटॉक्सिफिकेशन, पाचन और कई जरूरी कार्यों में अहम भूमिका निभाता है. लेकिन खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और शराब के सेवन से लिवर पर बुरा असर पड़ सकता है. डॉ. अजय कुमार के अनुसार, लिवर खराब होने से पहले शरीर कई संकेत देता है, जिन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है.

HealthTips: रात में बार-बार नींद खुलती है? ये बड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है

ये हैं शुरुआती चेतावनी संकेत
लगातार थकान और कमजोरी, भूख में कमी और वजन घटना, पेट के दाईं ओर दर्द या भारीपन, मतली या उल्टी जैसा महसूस होना,त्वचा और आंखों का पीला होना (पीलिया), पेशाब का गहरा रंग,पेट में सूजन या गैस की समस्या.

क्यों खराब होता है लिवर?
डॉक्टर्स के मुताबिक, लिवर खराब होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं अत्यधिक शराब का सेवन,ऑयली और जंक फूड का ज्यादा सेवन,वायरल संक्रमण जैसे हेपेटाइटिस, मोटापा और डायबिटीज, लंबे समय तक दवाइयों का सेवन.

कब हो जाएं सावधान?
अगर ऊपर बताए गए लक्षण लगातार दिख रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है, समय पर इलाज न मिलने पर स्थिति गंभीर हो सकती है.

कैसे रखें लिवर को स्वस्थ?
संतुलित और हेल्दी डाइट लें,शराब और जंक फूड से दूरी बनाएं,नियमित व्यायाम करें,पर्याप्त पानी पिएं,समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराएं.

ये भी पढ़े-Low BP Symptoms: लो ब्लड प्रेशर होने पर शरीर देता है ये खतरनाक संकेत