Advertisement

HealthTips: रात में बार-बार नींद खुलती है? ये बड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है

SleepProblem

Sleep Problem: अगर आपकी नींद रात में बार-बार टूटती है, तो इसे हल्के में लेना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार, यह समस्या केवल खराब आदत नहीं, बल्कि कई बार गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकती है.

CervicalPain: सर्वाइकल का दर्द नहीं हो रहा ठीक? ये 3 योगासन देंगे तुरंत राहत

क्या हो सकते हैं कारण?
डॉक्टर्स के मुताबिक, बार-बार नींद खुलने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं मानसिक तनाव और चिंता (Stress & Anxiety), खराब स्लीप रूटीन, देर रात तक मोबाइल या स्क्रीन का उपयोग, कैफीन या भारी भोजन का सेवन, अनिद्रा जैसी समस्या.

किन बीमारियों का संकेत?
लगातार नींद टूटना इन समस्याओं से जुड़ा हो सकता है डिप्रेशन या एंग्जायटी, हार्मोनल असंतुलन, स्लीप डिसऑर्डर, हाई या लो ब्लड प्रेशर. अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

कब हो जाएं सतर्क?
हर रात 2-3 बार नींद खुलना, सुबह उठकर थकान महसूस होना, दिनभर चिड़चिड़ापन या कमजोरी, ये संकेत बताते हैं कि आपकी नींद की गुणवत्ता खराब हो रही है.

क्या करें उपाय?
रोजाना एक तय समय पर सोने और उठने की आदत डालें, सोने से पहले मोबाइल और स्क्रीन से दूरी बनाएं, हल्का भोजन करें और कैफीन से बचें, मेडिटेशन और योग अपनाएं.

इसे भी पढ़े-CoughHomeRemedies: मौसम बदलते ही खांसी क्यों होती है? जानिए