Advertisement

VastuTips: घर में सुख-शांति चाहिए? ये छोटा सा उपाय जरूर करें

PositiveEnergy

VastuTips: आज के भागदौड़ भरे जीवन में हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे, लेकिन कई बार छोटी-छोटी नकारात्मकताएं घर का माहौल बिगाड़ देती हैं, ऐसे में कुछ आसान और पारंपरिक उपाय अपनाकर घर के वातावरण को बेहतर बनाया जा सकता है.

http://Navratri2026: चैत्र नवरात्रि का कलश विसर्जन कब करें?

क्या है आसान उपाय?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रोजाना सुबह और शाम घर में दीपक जलाना और भगवान का स्मरण करना बेहद शुभ माना जाता है. विशेष रूप से भगवान विष्णु या मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. सुबह स्नान के बाद घर के मंदिर में दीपक जलाएं, गंगाजल का छिड़काव पूरे घर में करें, धूप या अगरबत्ती जलाकर वातावरण को शुद्ध करें, “ॐ शांति” या “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें.

क्यों असरदार है ये उपाय?
मान्यता है कि नियमित रूप से ये छोटे-छोटे उपाय करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है मानसिक तनाव कम होता है, परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और समझ बढ़ती है, आर्थिक और मानसिक स्थिरता आती है.

ध्यान रखने वाली बातें
घर को साफ-सुथरा रखें, रोजाना कुछ समय प्रार्थना या ध्यान के लिए निकालें, सकारात्मक सोच बनाए रखें.

यह भी पढ़े- http://KamdaEkadashi2026: कामदा एकादशी का व्रत क्यों है इतना खास? जानिए