Yoga For Cervical Pain: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप के इस्तेमाल के कारण गर्दन में दर्द यानी सर्वाइकल की समस्या आम होती जा रही है. गलत पोस्चर और लगातार एक ही स्थिति में बैठने से यह दर्द बढ़ता जाता है और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करता है, ऐसे में दवाइयों पर निर्भर रहने के बजाय योगासन अपनाना एक बेहतर और प्राकृतिक उपाय हो सकता है.
WorldTBDay: टीबी के शुरुआती लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम
ये 3 योगासन देंगे तुरंत राहत
भुजंगासन (Cobra Pose): भुजंगासन सर्वाइकल दर्द में काफी फायदेमंद माना जाता है, इसे करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और गर्दन के आसपास की मांसपेशियों में खिंचाव आता है, जिससे दर्द में राहत मिलती है.
कैसे करें: पेट के बल लेटकर हथेलियों को कंधों के पास रखें और धीरे-धीरे शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाएं.

मार्जरी-व्यायाम (Cat-Cow Pose): यह योगासन रीढ़ और गर्दन को लचीला बनाता है और जकड़न को दूर करता है.
कैसे करें: घुटनों और हाथों के बल आकर सांस लेते हुए पीठ को नीचे झुकाएं और सिर ऊपर उठाएं, फिर सांस छोड़ते हुए पीठ को ऊपर की ओर गोल करें और सिर नीचे करें.

बालासन (Child’s Pose): बालासन शरीर को रिलैक्स करता है और गर्दन व पीठ के तनाव को कम करता है.
कैसे करें: घुटनों के बल बैठकर शरीर को आगे की ओर झुकाएं और माथे को जमीन से लगाएं.

क्या रखें ध्यान?
योगासन धीरे-धीरे और सही तरीके से करें, ज्यादा दर्द होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें, नियमित अभ्यास से ही बेहतर परिणाम मिलते हैं.
ये भी पढ़े-SkinInfection: बार-बार स्किन इंफेक्शन? ये गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है























