TBsymptoms: हर साल 24 मार्च को World TB Day मनाया जाता है, इस दिन का उद्देश्य लोगों को तपेदिक (टीबी) जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना और समय पर इलाज के लिए प्रेरित करना है. अगर टीबी के शुरुआती लक्षणों को समय रहते पहचान लिया जाए, तो इसका इलाज पूरी तरह संभव है.
BrainStrokeSymptoms: ब्रेन स्ट्रोक आने से पहले शरीर देता है, ये 5 संकेत
टीबी के शुरुआती लक्षण
लगातार 2 हफ्ते से ज्यादा खांसी, बुखार और रात में पसीना, वजन का तेजी से कम होना, कमजोरी और थकान, खांसी में खून आना (गंभीर स्थिति में).
लक्षण दिखते ही तुरंत करें ये काम
डॉक्टर से तुरंत जांच कराएं: अगर आपको लंबे समय तक खांसी या अन्य लक्षण दिखें, तो देरी न करें और तुरंत जांच कराएं, टीबी की पुष्टि के लिए बलगम (sputum) टेस्ट और एक्स-रे किया जाता है.
दवाइयों का पूरा कोर्स लें: टीबी का इलाज लंबा होता है, लेकिन बीच में दवा छोड़ना खतरनाक हो सकता है. डॉक्टर की सलाह के अनुसार पूरा कोर्स जरूर पूरा करें.
दूसरों को संक्रमण से बचाएं: खांसते या छींकते समय मुंह ढकें और मास्क का इस्तेमाल करें, ताकि संक्रमण दूसरों तक न फैले.
पौष्टिक आहार और आराम लें: टीबी के मरीज को अच्छी डाइट और पर्याप्त आराम की जरूरत होती है, जिससे शरीर जल्दी रिकवर कर सके.
क्यों जरूरी है जागरूकता?
टीबी एक संक्रामक बीमारी है, जो हवा के जरिए फैलती है, लेकिन सही समय पर पहचान और इलाज से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है.
इसे भी पढ़े-KnowledgeTips: वर्ल्ड टीबी डे क्यों मनाया जाता है?
























