Advertisement

हार्ट पेशेंट हैं? ये 5 एक्सरसाइज बना सकती हैं दिल को मजबूत!

heart patients exercise tips

Heart Patients Exercise Tips: हृदय रोग से जूझ रहे लोगों के लिए सही लाइफस्टाइल अपनाना बहुत जरूरी है. डॉक्टरों के अनुसार, नियमित और हल्की एक्सरसाइज दिल को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती है, हालांकि, किसी भी एक्सरसाइज को शुरू करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी होता है.

FitnessTips: सुबह उठते ही चक्कर आते हैं? ये विटामिन हो सकता है कारण

ये 5 एक्सरसाइज बना सकती हैं दिल को मजबूत

वॉकिंग (Walking): हार्ट पेशेंट्स के लिए सबसे आसान और सुरक्षित एक्सरसाइज है, रोजाना 20-30 मिनट तेज चलना दिल की सेहत को बेहतर बनाता है.

साइक्लिंग (Cycling): हल्की साइक्लिंग से हार्ट मजबूत होता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, शुरुआत धीमी गति से करें.

योग (Yoga): योग और प्राणायाम मानसिक तनाव कम करते हैं, जिससे दिल पर दबाव कम पड़ता है और हार्ट हेल्थ सुधरती है.

स्विमिंग (Swimming): स्विमिंग पूरे शरीर की एक्सरसाइज है, जो दिल को मजबूत बनाने में मदद करती है, इसे डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें.

हल्की स्ट्रेचिंग (Stretching): हल्की स्ट्रेचिंग से शरीर लचीला बनता है और ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जो हार्ट के लिए फायदेमंद है.

जरूरी सावधानियां
ज्यादा भारी एक्सरसाइज से बचें, अचानक एक्सरसाइज शुरू न करें, किसी भी परेशानी पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
नियमितता बनाए रखें.

ये भी पढ़े-BrainStrokeSymptoms: ब्रेन स्ट्रोक आने से पहले शरीर देता है, ये 5 संकेत