BrainStrokeSymptoms: ब्रेन स्ट्रोक एक गंभीर और जानलेवा स्थिति हो सकती है, लेकिन अगर इसके शुरुआती संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए, तो बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है. डॉक्टरों के अनुसार, शरीर स्ट्रोक आने से पहले कुछ चेतावनी संकेत देता है, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.
PapayaBenefits: सुबह पपीता खाने से पेट और स्किन दोनों होंगे फिट!
ये हैं 5 संकेत
अचानक चेहरे का टेढ़ा होना: अगर किसी व्यक्ति का चेहरा अचानक एक तरफ झुकने लगे या मुस्कुराने में परेशानी हो, तो यह स्ट्रोक का शुरुआती संकेत हो सकता है.
बोलने में दिक्कत: अचानक बोलते समय शब्द स्पष्ट न निकलना या समझने में कठिनाई होना भी स्ट्रोक का संकेत है.
शरीर के एक हिस्से में कमजोरी: हाथ या पैर में अचानक सुन्नता या कमजोरी महसूस होना, खासकर शरीर के एक तरफ, खतरे का संकेत हो सकता है.
अचानक नजर कमजोर होना: एक या दोनों आंखों से धुंधला दिखना या अचानक दृष्टि कम होना भी स्ट्रोक के लक्षणों में शामिल है.
तेज सिरदर्द और चक्कर: बिना किसी कारण अचानक तेज सिरदर्द, चक्कर या संतुलन बिगड़ना भी स्ट्रोक का संकेत हो सकता है.
क्या करें तुरंत?
अगर ये लक्षण दिखें, तो तुरंत मेडिकल मदद लें, समय पर इलाज मिलने से जान बचाई जा सकती है और नुकसान कम किया जा सकता है.
इसे भी पढ़े- SummerSkinCare: गर्मियों में चन्दन फेस पैक क्यों है सबसे बेस्ट?























