Advertisement

ShaheedDiwas2026: क्यों मनाया जाता है शहीद दिवस? जानिए

Shaheed Diwas 2026

IndianHistory: भारत में हर साल 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है, यह दिन उन वीर सपूतों की याद में समर्पित है, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी.

http://RamNavami2026: रामनवमी कब है? 26 या 27 मार्च, जानिए

क्या है इस दिन का इतिहास?
23 मार्च 1931 को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को अंग्रेज़ों ने फांसी दे दी थी, इन तीनों क्रांतिकारियों ने देश की आज़ादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए, यह दिन उनकी वीरता, त्याग और बलिदान को याद करने के लिए मनाया जाता है.

शहीद दिवस का महत्व
शहीद दिवस हमें यह याद दिलाता है कि आज हम जिस आज़ादी में सांस ले रहे हैं, वह लाखों देशभक्तों की कुर्बानी का परिणाम है. यह दिन युवाओं को देशभक्ति, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है, इस दिन देशभर में श्रद्धांजलि सभाएं, कार्यक्रम और मौन रखकर शहीदों को नमन किया जाता है.

कैसे मनाया जाता है शहीद दिवस?
शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए जाते हैं, देशभक्ति गीत और कार्यक्रम आयोजित होते हैं, स्कूलों और संस्थानों में विशेष सभाएं होती हैं, दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी जाती है.

इसे भी पढ़े-SkinCareTips: चेहरे की टैनिंग तुरंत हटाने के आसान तरीके