Advertisement

FitnessTips: सुबह उठते ही चक्कर आते हैं? ये विटामिन हो सकता है कारण

Feeling dizzy in the morning

Health Tips: सुबह उठते ही सिर घूमना या चक्कर आना एक आम समस्या बनती जा रही है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है. कई बार यह शरीर में किसी जरूरी विटामिन की कमी का संकेत हो सकता है, आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह और बचाव के तरीके.

DiabetesSymptoms: डायबिटीज शुरू होने से पहले शरीर देता है, ये संकेत

किस विटामिन की कमी से आता है चक्कर?
विटामिन B12 की कमी सुबह उठते ही चक्कर आने का एक बड़ा कारण हो सकती है, यह विटामिन हमारे नर्वस सिस्टम और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण के लिए बेहद जरूरी होता है. इसकी कमी से कमजोरी, थकान और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

अन्य संभावित कारण
शरीर में आयरन की कमी (एनीमिया), लो ब्लड प्रेशर, डिहाइड्रेशन,नींद की कमी, लंबे समय तक खाली पेट रहना.

कैसे पूरी करें विटामिन B12 की कमी?
दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स, अंडे और मछली, फोर्टिफाइड अनाज, डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट्स.

बचाव के आसान उपाय
सुबह धीरे-धीरे उठें, भरपूर पानी पिएं, संतुलित आहार लें, नियमित हेल्थ चेकअप कराएं.

ये भी पढ़े-HealthTips: क्या है हाइड्रोथेरेपी और कैसे करती है काम?