Advertisement

HealthTips: क्या है हाइड्रोथेरेपी और कैसे करती है काम?

WaterTherapy

What Is Hydrotherapy: आज के समय में लोग बिना दवाइयों के प्राकृतिक तरीकों से इलाज की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं, इन्हीं में से एक प्रभावी तरीका है हाइड्रोथेरेपी, जिसे पानी के जरिए शरीर और मन को स्वस्थ रखने की थेरेपी माना जाता है.

क्या है हाइड्रोथेरेपी?
हाइड्रोथेरेपी एक ऐसी उपचार पद्धति है जिसमें पानी (गर्म या ठंडा) का उपयोग शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर किया जाता है, ताकि दर्द, सूजन और तनाव को कम किया जा सके. यह थेरेपी सदियों पुरानी है और आज भी काफी लोकप्रिय है.

कैसे करती है काम?
हाइड्रोथेरेपी शरीर पर तापमान और दबाव के प्रभाव से काम करती है, गर्म पानी रक्त संचार को बढ़ाता है और मांसपेशियों को रिलैक्स करता है. ठंडा पानी सूजन को कम करता है और दर्द में राहत देता है, पानी का दबाव शरीर की नसों और टिश्यू पर असर डालकर तनाव को कम करता है.

हाइड्रोथेरेपी के फायदे
मांसपेशियों के दर्द में राहत, तनाव और चिंता में कमी, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, नींद की गुणवत्ता में सुधार, शरीर को डिटॉक्स करने में मदद.

घर पर कैसे करें?
गर्म पानी से स्नान या शावर लें, ठंडे और गर्म पानी का अल्टरनेट इस्तेमाल करें, पैरों को गर्म पानी में नमक डालकर डुबोकर रखें, गीले तौलिये से सेक करें.

ध्यान रखने वाली बातें
बहुत ज्यादा गर्म या ठंडा पानी इस्तेमाल न करें, किसी गंभीर बीमारी में डॉक्टर की सलाह जरूर लें, समय और अवधि का ध्यान रखें.

इसे भी पढ़े-WatermelonBenefits: गर्मियों का सुपरफूड तरबूज में कौन-कौन से विटामिन होते हैं?