Home Remedies For Headache: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सिरदर्द एक आम समस्या बन गई है. कभी काम का तनाव, तो कभी नींद की कमी या स्क्रीन टाइम ज्यादा होने के कारण अचानक सिरदर्द शुरू हो जाता है, ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर तुरंत राहत पाई जा सकती है.
EyeCare: कम रोशनी में फोन चलाते हैं? ये आपकी आंखों को कर सकता है कमजोर!
क्यों होता है सिरदर्द?
सिरदर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे तनाव, डिहाइड्रेशन, भूख, नींद की कमी या लंबे समय तक मोबाइल-लैपटॉप का इस्तेमाल. इन कारणों को समझकर ही सही उपाय करना जरूरी होता है.
तुरंत राहत पाने के आसान तरीके
पानी पिएं: कई बार शरीर में पानी की कमी के कारण सिरदर्द होता है, ऐसे में तुरंत एक गिलास पानी पीने से राहत मिल सकती है.
ठंडी या गर्म सिकाई करें: माथे पर ठंडी पट्टी या गर्दन पर गर्म सिकाई करने से दर्द कम होता है और आराम मिलता है.
हल्का मसाज करें: माथे और गर्दन की हल्की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दर्द में कमी आती है.
आराम करें: शांत और अंधेरे कमरे में कुछ देर लेटने से सिरदर्द जल्दी ठीक हो सकता है.
कैफीन का सीमित सेवन: चाय या कॉफी की थोड़ी मात्रा सिरदर्द में राहत दे सकती है, लेकिन अधिक सेवन से बचें.
ध्यान रखने वाली बातें
पर्याप्त नींद लें, लंबे समय तक स्क्रीन देखने से बचें, समय पर भोजन करें, तनाव को कम करने की कोशिश करें.
इसे भी पढ़े- FitnessTips: ऑफिस वर्क से बढ़ गया पेट? ये आसान तरीका अभी अपनाएं!


























