Advertisement

KnowledgeTips: क्या आप जानते हैं? इस राज्य को कहते हैं झीलों की घाटी

KashmirValley

KnowledgeTips: भारत अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है, यहां कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी खास पहचान के कारण जानी जाती हैं, उन्हीं में से एक है कश्मीर घाटी, जिसे “झीलों की घाटी” के नाम से जाना जाता है.

क्या आपने कभी सोचा? LPG सिलेंडर लाल क्यों होता है!

क्यों कहा जाता है झीलों की घाटी?
कश्मीर घाटी अपनी खूबसूरत और शांत झीलों के लिए मशहूर है, यहां की डल झील, निगीन झील और वुलर झील जैसी झीलें इसकी सुंदरता को और भी बढ़ाती हैं. इन झीलों का साफ पानी और चारों ओर फैली हरियाली पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है.

पर्यटकों की पहली पसंद
हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक कश्मीर घाटी घूमने आते हैं. यहां की वादियां, बर्फ से ढके पहाड़ और शांत झीलें इसे एक स्वर्ग जैसा अनुभव बनाती हैं. हाउसबोट और शिकारा राइड यहां की खास पहचान है.

यहां की खासियत
कश्मीर घाटी को “धरती का स्वर्ग” भी कहा जाता है. यहां की प्राकृतिक सुंदरता, ठंडी जलवायु और शांत वातावरण इसे भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में शामिल करते हैं.

इसे भी पढ़े-KnowledgeTips: गेटवे ऑफ इंडिया क्यों बनाया गया था?