UrineInfection: आजकल बदलती जीवनशैली और कम पानी पीने की आदत के कारण यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की समस्या तेजी से बढ़ रही है. यह संक्रमण तब होता है जब बैक्टीरिया मूत्र मार्ग में प्रवेश कर जाते हैं और संक्रमण पैदा कर देते हैं यदि इसके शुरुआती लक्षणों को समय पर पहचान लिया जाए, तो इस समस्या से आसानी से बचाव किया जा सकता है.
HoliCelebration: घर से दूर पहली होली? इन 5 टिप्स से बनाएं यादगार
ये शुरुआती लक्षण नजरअंदाज न करें
बार-बार पेशाब आने की समस्या: यूरिन इंफेक्शन का सबसे आम लक्षण बार-बार पेशाब आने की इच्छा होना है, कई बार व्यक्ति को थोड़ी-थोड़ी देर में पेशाब जाने की जरूरत महसूस होती है.
पेशाब करते समय जलन या दर्द: अगर पेशाब करते समय जलन या दर्द महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यह यूटीआई का शुरुआती संकेत हो सकता है.
पेशाब का रंग या गंध बदलना: कभी-कभी संक्रमण के कारण पेशाब का रंग गहरा हो सकता है या उसमें तेज गंध आने लगती है, यह भी संक्रमण का संकेत हो सकता है.
पेट के निचले हिस्से में दर्द: यूटीआई होने पर पेट के निचले हिस्से या कमर में दर्द महसूस हो सकता है, यह लक्षण संक्रमण के बढ़ने का संकेत दे सकता है.
थकान और हल्का बुखार: कुछ मामलों में यूटीआई के कारण थकान, कमजोरी या हल्का बुखार भी हो सकता है.
कैसे करें बचाव
रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, पेशाब को लंबे समय तक रोककर न रखें, डॉक्टर की सलाह के बिना दवाइयों का सेवन न करें.
ये भी पढ़े-SocialMediaEffect: सोशल मीडिया की लत से क्यों बढ़ रही है युवाओं में थकान और तनाव?


























