TirednessAfterWinter: सर्दियों खत्म होते ही कई लोगों को यह महसूस होता है कि उनका शरीर भारी और सुस्त हो गया है. सुबह उठना मुश्किल, दिन भर थकान, और ऊर्जा की कमी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, यह बदलाव शरीर के मेटाबॉलिज्म, हार्मोन और जीवनशैली में बदलाव के कारण होता है.
GastricProblem: एसिडिटी में ये फल खाए तो बढ़ जाएगी जलन
सर्दियों के बाद थकान और सुस्ती के कारण
मेटाबॉलिज्म धीमा होना- सर्दियों में शरीर गर्म रहने के लिए ऊर्जा बचाता है, जैसे ही तापमान बढ़ता है, मेटाबॉलिज्म धीरे-धीरे सामान्य होता है. इस दौरान शरीर सुस्त और भारी महसूस कर सकता है.
सूर्य की कमी और विटामिन D- सर्दियों में सूर्य की रोशनी कम मिलती है, जिससे विटामिन D की कमी हो सकती है, यह कमजोरी और थकान का कारण बनती है.
कम शारीरिक गतिविधि- ठंड के कारण लोग कम चलने और एक्सरसाइज कम करने लगते हैं, मांसपेशियों की एक्टिविटी कम होने से भी सुस्ती महसूस होती है.
डिहाइड्रेशन- ठंड में लोग पानी कम पीते हैं। पानी की कमी से शरीर में भारीपन और थकान महसूस हो सकती है.
हार्मोनल बदलाव- सर्दियों में मेलाटोनिन और सेरोटोनिन जैसे हार्मोन प्रभावित होते हैं, मौसम बदलते ही हार्मोनल बैलेंस बदलता है, जिससे ऊर्जा कम महसूस होती है.
सर्दियों के बाद थकान कम करने के उपाय
हाइड्रेशन बढ़ाएं- दिनभर पर्याप्त पानी पिएं, नींबू-पानी या हर्बल टी मदद कर सकती है.
हल्की एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग- सुबह की हल्की वॉक या स्ट्रेचिंग शरीर को एक्टिव करती है.
संतुलित भोजन- प्रोटीन, फल और हरी सब्ज़ियों से भरपूर भोजन करें.
सूर्य की रोशनी लें- सुबह 15–20 मिनट सूर्य की रोशनी से विटामिन D मिलता है और मूड भी बेहतर होता है.
पर्याप्त नींद लें- रात को 7–8 घंटे की नींद जरूरी है.
विशेषज्ञ सलाह
डॉ. अंकिता शर्मा, सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट के अनुसार, सर्दियों के बाद शरीर भारी और सुस्त महसूस होना आम है, इसे हल्की एक्सरसाइज, हाइड्रेशन, संतुलित आहार और पर्याप्त नींद से कम किया जा सकता है. यदि थकान लंबे समय तक बनी रहे तो चिकित्सक से परामर्श लें.
इसे भी पढ़े-HeelSpurCauses: एड़ी में हड्डी क्यों बढ़ती है? जानें कारण

























