Advertisement

DatesInRamadan: रोजा खजूर से ही क्यों खोला जाता है? जानिए

इफ्तार में खजूर क्यों खाते हैं

Iftar with dates benefits: रमजान के महीने में रोज़ा खोलते समय सबसे पहले खजूर खाने की परंपरा दुनियाभर में देखी जाती है. इफ्तार की शुरुआत खजूर से करना इस्लाम में खास महत्व रखता है, इसके पीछे धार्मिक आस्था के साथ-साथ स्वास्थ्य से जुड़ी वजहें भी मानी जाती हैं.

Honey Singh के ट्वीट पर रोते हुए इवेंट छोड़ भागी पाक एक्ट्रेस, Viral हुआ Video

सुन्नत की परंपरा
इस्लाम में माना जाता है कि पैगंबर मुहम्मद रोजE खोलते समय खजूर या पानी लेते थे, इसलिए मुसलमान इसे सुन्नत मानकर अपनाते हैं.

पाचन के लिए आसान
पूरा दिन भूखे रहने के बाद खजूर हल्का और आसानी से पचने वाला फल है, इससे पेट पर अचानक भारीपन नहीं पड़ता और शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा मिलती है.

तुरंत ऊर्जा देता है
खजूर में प्राकृतिक शुगर, फाइबर और मिनरल्स होते हैं, जो लंबे समय के रोज़े के बाद शरीर को तुरंत ताकत देते हैं.

शरीर में संतुलन बनाए रखता है
खजूर में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो डिहाइड्रेशन और कमजोरी को कम करने में मदद करते हैं.

आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व
खजूर सादगी, शुक्रगुज़ारी और संयम का प्रतीक माना जाता है. इफ्तार में खजूर खाने से रोज़े की शुरुआत एक पवित्र परंपरा के साथ होती है.

यह भी पढ़े-CoconutWater: डायटिशियन ने बताया, खाली पेट नारियल पानी के 5 बड़े फायदे