Advertisement

CoconutWater: डायटिशियन ने बताया, खाली पेट नारियल पानी के 5 बड़े फायदे

Coconut water benefits

Coconut water benefits: गर्मियों में ठंडा नारियल पानी पीना हर किसी को पसंद है, लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि खाली पेट नारियल पानी पीना शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है. डायटिशियन के अनुसार, यह केवल प्यास बुझाने के लिए नहीं बल्कि शरीर को एनर्जी, विटामिन और इलेक्ट्रोलाइट्स देने का भी बेहतरीन तरीका है.

Honey Singh के ट्वीट पर रोते हुए इवेंट छोड़ भागी पाक एक्ट्रेस, Viral हुआ Video

नारियल पानी के 5 बड़े फायदे

हाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस: खाली पेट नारियल पानी पीने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बना रहता है, यह डिहाइड्रेशन को रोकने में मदद करता है और शरीर को एनर्जी देता है.

पाचन क्रिया को बेहतर बनाना: नारियल पानी में फाइबर और पोषक तत्व होते हैं, जो खाने से पहले लेने पर पाचन तंत्र को सक्रिय करते हैं, इससे कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्या कम होती है.

वजन घटाने में मदद: खाली पेट नारियल पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, यह भूख को नियंत्रित करता है और वजन घटाने में सहायक हो सकता है.

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद: इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स होते हैं, जो स्किन को हाइड्रेटेड रखते हैं और बालों को मजबूत बनाते हैं.

इम्यूनिटी बढ़ाना: नारियल पानी में मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और बीमारियों से बचाते हैं.

विशेषज्ञ की सलाह
सुबह खाली पेट 200–250 मिली नारियल पानी पीना सबसे अच्छा है, ज्यादा मीठा या प्रोसेस्ड नारियल पानी न लें, नियमित रूप से सेवन से ही फायदे मिलते हैं.

ये भी पढ़े-DehydrationSymptoms: ये 7 खतरनाक संकेत, लोग अक्सर नजरअंदाज करते हैं