Advertisement

Health tips: रोज एक्सरसाइज फिर भी वजन बढ़ा? जानें कहां हो रही गलती

Why do you gain weight after exercise

HealthTips: कई लोग नियमित जिम और वर्कआउट के बावजूद वजन बढ़ने से परेशान रहते हैं, फिटनेस एक्सपर्ट्स के अनुसार इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. गलत डाइट, नींद की कमी या एक्सरसाइज का गलत तरीका, आइए जानते हैं ऐसी 5 बड़ी वजहें, जिनसे मेहनत के बाद भी वजन बढ़ सकता है.

SS Rajamouli और Mahesh Babu में भयंकर Fight, Ram Gopal Varma ने कहा – “सिनेमा मर चुका”

ये हैं 5 बड़ी वजहें

डाइट पर ध्यान न देना– वर्कआउट के बाद ज्यादा कैलोरी लेना वजन बढ़ने की सबसे बड़ी वजह है, जंक फूड, मीठे ड्रिंक्स और ओवरईटिंग से मेहनत का असर खत्म हो जाता है.

मसल्स बढ़ने से वजन बढ़ना- शुरुआत में जब शरीर में मसल्स बनते हैं तो वजन थोड़ा बढ़ सकता है, मसल्स फैट से भारी होते हैं, इसलिए वजन बढ़ना हमेशा मोटापा नहीं होता.

नींद और स्ट्रेस– कम नींद और ज्यादा तनाव से हार्मोन असंतुलन होता है, जिससे वजन बढ़ सकता है, रोज 7–8 घंटे की नींद जरूरी है.

गलत वर्कआउट प्लान-सिर्फ कार्डियो या सिर्फ वेट ट्रेनिंग से संतुलित रिजल्ट नहीं मिलता, सही एक्सरसाइज और ट्रेनर की सलाह जरूरी है.

पानी कम पीना– कम पानी पीने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और शरीर में सूजन या वजन बढ़ सकता है.

एक्सपर्ट्स की सलाह
संतुलित डाइट लें, सही वर्कआउट प्लान बनाएं, पर्याप्त नींद लें, रोजाना पानी पिएं.

यह भी पढ़े-MarigoldPlantCare: गेंदा पौधा हमेशा हरा-भरा रखने के 3 आसान ट्रिक्स