Advertisement

ImmunityBooster: सर्दी-खांसी से बचना है? रोज खाएं ये 5 चीजें, मजबूत होगी इम्यूनिटी

ImmunityBooster

ImmunityBooster: बदलते मौसम में सर्दी-खांसी और वायरल इंफेक्शन की समस्या आम हो जाती है. कमजोर इम्यूनिटी के कारण शरीर जल्दी बीमार पड़ता है, लेकिन अगर आप अपनी डाइट में कुछ खास चीजें शामिल करें, तो आप सर्दी-खांसी से बच सकते हैं और शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत कर सकते हैं.

‘Toxic’ BTS Video Viral: Yash के डबल रोल की चर्चा तेज, Sudev Nair का First Look भी आया सामने

रोज खाएं ये 5 चीजें
हल्दी वाला दूध: हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, रात को सोने से पहले हल्दी दूध पीने से गले की खराश और सर्दी से राहत मिलती है.

अदरक और शहद: अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंट और शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, सुबह अदरक का रस और शहद लेने से खांसी में आराम मिलता है.

आंवला: आंवला विटामिन C से भरपूर होता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है और शरीर को संक्रमण से बचाता है.

लहसुन: लहसुन शरीर को गर्म रखता है और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है, इसे सब्जी या सूप में डालकर रोज खा सकते हैं.

तुलसी की चाय: तुलसी के पत्तों में औषधीय गुण होते हैं, तुलसी की चाय सर्दी-खांसी और गले के दर्द में राहत देती है.

ध्यान रखने वाली बातें
ठंडी चीजों से बचें, पर्याप्त नींद लें, रोज हल्की एक्सरसाइज करें, ज्यादा पानी पिएं.

यह भी पढ़े-LowBloodSugar: शरीर में शुगर कम होते ही दिखते हैं ये 7 खतरनाक संकेत