Advertisement

Parenting Tips: बच्चे का एग्जाम स्ट्रेस कम करें और नंबर बढ़ाएँ, जानें ये ट्रिक्स

StressFreeExams

Stress free study tips: बोर्ड और स्कूल एग्जाम का मौसम बच्चों और माता-पिता दोनों के लिए तनावपूर्ण हो सकता है, सही तरीके और रणनीति अपनाकर आप अपने बच्चे का एग्जाम स्ट्रेस कम कर सकते हैं और अच्छे नंबर भी ला सकते हैं.

CoupleTravel: टॉप 5 रोमांटिक डेस्टिनेशन जहां हर कपल जाना चाहता है!

माता-पिता के लिए आसान ट्रिक्स
समय का सही प्रबंधन- बच्चे के लिए स्टडी शेड्यूल बनाएं, पढ़ाई और ब्रेक का संतुलन जरूरी है.

सकारात्मक माहौल बनाएं- घर में तनाव और डांट-फटकार से बचें, प्रोत्साहन दें और बच्चे की मेहनत की सराहना करें.

आराम और नींद- नींद पूरी होना जरूरी है, क्योंकि थका हुआ दिमाग पढ़ाई में कम ध्यान दे पाता है, 7-8 घंटे की नींद सुनिश्चित करें.

संतुलित आहार– फल, सब्ज़ियां और प्रोटीन से भरपूर आहार दें, चॉकलेट और जंक फूड का सेवन कम करें.

स्ट्रेस बस्टिंग एक्टिविटी- योग, ध्यान, थोड़ी म्यूजिक या हल्की एक्सरसाइज स्ट्रेस कम करने में मदद करती है, बच्चा खुश और रिलैक्स महसूस करे, यही लक्ष्य होना चाहिए.

मॉक टेस्ट और रिवीजन- नियमित मॉक टेस्ट बच्चे को आत्मविश्वास देते हैं, छोटी-छोटी रिवीजन से फोकस बढ़ता है और एग्जाम में नंबर बेहतर आते हैं.

खास संदेश
बच्चों का एग्जाम स्ट्रेस कम करने के लिए माता-पिता का सहयोग और समझदारी बेहद जरूरी है, सही गाइडेंस और सपोर्ट से बच्चे अच्छे नंबर ला सकते हैं और तनाव-मुक्त रह सकते हैं.

ये भी पढ़े-IndoWesternFashion: संगीत नाइट में मिलेगा ग्लैमरस लुक