HealthTips: रात में अचानक पैरों में तेज दर्द या अकड़न (Leg Cramps) होना आजकल आम समस्या बनती जा रही है. खासकर युवाओं और बुजुर्गों में यह परेशानी तेजी से बढ़ रही है. डॉक्टरों का कहना है कि इसे नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि यह कई गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है.
Yash की ‘Toxic’ का नया पोस्टर रिलीज, जानिए कब आएगा ट्रेलर?
क्यों अकड़ते हैं पैर?
डॉक्टरों के अनुसार रात में पैर अकड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं.
पानी की कमी (Dehydration)- दिनभर कम पानी पीने से मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है.
कैल्शियम और पोटैशियम की कमी- शरीर में मिनरल्स की कमी से मसल क्रैम्प्स होने लगते हैं.
ज्यादा देर बैठना या खड़े रहना- ऑफिस जॉब या लंबी ड्राइव से ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है.
प्रेग्नेंसी या बढ़ती उम्र- हार्मोनल बदलाव और कमजोर मांसपेशियों की वजह से क्रैम्प्स बढ़ते हैं.
डायबिटीज या थायरॉयड जैसी बीमारियां- कुछ मेडिकल कंडीशन भी इसका कारण बन सकती हैं.
डॉक्टर की बड़ी चेतावनी
डॉक्टरों का कहना है कि अगर रोज पैर अकड़ते हैं, दर्द ज्यादा देर रहता है, सूजन या सुन्नपन भी हो तो तुरंत जांच करवाएं, यह नर्व डैमेज, ब्लड सर्कुलेशन की समस्या या विटामिन B12 की कमी का संकेत हो सकता है.
तुरंत राहत पाने के आसान उपाय
सोने से पहले हल्की स्ट्रेचिंग करें, गुनगुने पानी से पैर धोएं, रोज 8–10 गिलास पानी पिएं. दूध, केला, दही, नारियल पानी लें
आरामदायक जूते पहनें.
कब जाएं डॉक्टर के पास?
बार-बार क्रैम्प्स हों, चलने में दर्द हो, पैर सुन्न पड़ जाए, अचानक कमजोरी लगे, इन लक्षणों को हल्के में न लें.
ये भी पढ़े-HypertensionInYouth: कम उम्र में हाई बीपी क्यों? जानिए कारण और बचाव के तरीके

























