Health Tips: कब्ज (Constipation) आजकल हर उम्र के लोगों में आम समस्या बन गई है, लंबे समय तक कब्ज रहने से पेट दर्द, अपच और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं. डॉक्टरों के अनुसार कुछ आसान आदतें अपनाकर कब्ज से तुरंत राहत पाई जा सकती है.
http://Entertainment ‘O Romeo’ में Aamir Khan को क्यों कहा गया Thank You?
कब्ज से राहत पाने के 10 खास टिप्स
1. फाइबर युक्त आहार लें- फल, सब्जियां, ओट्स और साबुत अनाज कब्ज को रोकने में मदद करते हैं.
2. पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं- दिन में कम से कम 7–8 गिलास पानी पीने से पेट साफ रहता है और मल सॉफ्ट रहता है.
3. व्यायाम करें- चलना, योगा और हल्की एक्सरसाइज पेट की मांसपेशियों को एक्टिव करती हैं और कब्ज दूर करती हैं.
4. नियमित टाइम पर टॉयलेट जाएं- पेट को अनदेखा न करें। अगर मल जाने का मन हो तो तुरंत जाएं.
5. गर्म पानी का सेवन करें- सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र एक्टिव होता है और कब्ज कम होता है.
6. प्रोबायोटिक फूड्स लें- दही, किमची और अन्य प्रोबायोटिक फूड्स आंत की सेहत के लिए फायदेमंद हैं.
7. कैफीन का सही उपयोग- कॉफी और ग्रीन टी हल्की मात्रा में कब्ज को कम कर सकती हैं.
8. स्टेस और चिंता कम करें- तनाव पाचन तंत्र को प्रभावित करता है. ध्यान, मेडिटेशन और रिलैक्सेशन जरूरी है.
9. लक्सरी या प्रोसेस्ड फूड कम करें- तला हुआ और जंक फूड कब्ज बढ़ाता है, इसे कम करें.
10. डॉक्टर की सलाह लें- अगर कब्ज लगातार 1–2 सप्ताह तक रहे तो डॉक्टर से परामर्श लें और आवश्यक दवा लें.
डॉक्टर की राय
डॉ. सौरभ गुप्ता के अनुसार, कब्ज सिर्फ असुविधा नहीं है, यह कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है. जीवनशैली में छोटे बदलाव, सही खान-पान और नियमित व्यायाम कब्ज को तुरंत कम कर सकते हैं.
ये भी पढ़े-ConstipationRelief: कब्ज से तुरंत राहत, अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

























