Advertisement

SuryaGrahan2026: क्या भारत में दिखेगा या नहीं? जानिए

Surya Grahan2026

Surya Grahan 2026: आज फाल्गुन मास की अमावस्या है, इस पावन अवसर पर देशभर में श्रद्धालु स्नान-दान और पूजा-पाठ कर रहे हैं. मंदिरों और घाटों पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है, धार्मिक मान्यता है कि अमावस्या के दिन दान-पुण्य और जप-तप करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है.

http://FalgunAmavasya2026: कब है? आज है या कल, जानिए सही तारीख और समय

इसी बीच आज का दिन खगोलविदों के लिए भी बेहद खास है, क्योंकि आसमान में सूर्य ग्रहण लगने वाला है, दुनियाभर के वैज्ञानिक और खगोल प्रेमी इस दुर्लभ खगोलीय घटना पर नजर रखे हुए हैं.

क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण?
खगोल एजेंसियों के मुताबिक, इस बार का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. NASA के अनुसार, ग्रहण का मार्ग अमेरिका, अटलांटिक महासागर और कुछ यूरोपीय क्षेत्रों से होकर गुजरेगा, इसलिए भारत में इसका दृश्य नहीं मिलेगा. वहीं ISRO ने भी स्पष्ट किया है कि भारत में सूर्य ग्रहण न दिखने के कारण इसका धार्मिक प्रभाव भी मान्य नहीं होगा.

अमावस्या पर पूजा-पाठ जारी
सूर्य ग्रहण भले ही भारत में न दिखे, लेकिन फाल्गुन अमावस्या के कारण मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ हो रहे हैं, लोग पितरों की शांति के लिए तर्पण कर रहे हैं और जरूरतमंदों को दान दे रहे हैं.

क्यों खास है आज का दिन?
फाल्गुन अमावस्या और सूर्य ग्रहण का संयोग खगोल विज्ञान और धार्मिक दृष्टि से विशेष माना जाता है, वैज्ञानिक इस दौरान सूर्य के कोरोना और अन्य गतिविधियों का अध्ययन करते हैं.

सूर्य ग्रहण देखते समय सावधानी
जहाँ भी सूर्य ग्रहण दिखाई दे, वहाँ बिना सुरक्षा चश्मे के सूरज न देखें, विशेष सोलर फिल्टर का इस्तेमाल करना जरूरी है, क्योंकि सीधे सूरज देखने से आँखों को नुकसान हो सकता है.

ये भी पढ़े-पहले नकवी का कहा जाहिल अब Shoaib Akhtar ने मारा U Turn! दी सफाई