Advertisement

ChildColdCoughTips: बच्चों को बार-बार सर्दी-जुकाम? डॉक्टर ने बताए 5 आसान उपाय

colds in children

Child Cold and Cough Tips: मौसम बदलते ही बच्चों में सर्दी-जुकाम की समस्या बढ़ जाती है। बार-बार खांसी, नाक बहना और बुखार से बच्चे परेशान रहते हैं और माता-पिता भी चिंतित हो जाते हैं. बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा गुप्ता के अनुसार कुछ आसान आदतें अपनाकर बच्चों को बार-बार होने वाले सर्दी-जुकाम से काफी हद तक बचाया जा सकता है.

Salman Khan ने दिया Rajpal Yadav का पूरा पैसा! जानिए क्या है Viral वीडियो का सच?

डॉक्टर ने बताए 5 आसान उपाय

1. इम्यूनिटी बढ़ाने वाला खाना दें- डॉक्टर कहते हैं कि बच्चों को ताजा फल, हरी सब्जियां, दाल, दूध और सूखे मेवे देना जरूरी है. विटामिन-C और प्रोटीन से भरपूर भोजन शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है.

2. हाथ धोने की आदत सिखाएं- स्कूल या बाहर खेलने के बाद हाथ धोना बहुत जरूरी है, इससे वायरस और बैक्टीरिया फैलने का खतरा कम होता है.

3. पर्याप्त नींद और आराम- कम नींद से इम्यूनिटी कमजोर होती है, छोटे बच्चों को रोज 9-11 घंटे की नींद मिलनी चाहिए, ताकि शरीर मजबूत रहे.

4. मौसम के अनुसार कपड़े पहनाएं- ठंड या बदलते मौसम में बच्चों को हल्के-गरम कपड़े पहनाएं, पसीना आने पर कपड़े बदलना भी जरूरी है, ताकि ठंड न लगे.

5. डॉक्टर की सलाह से ही दवा दें- बार-बार एंटीबायोटिक या खुद से दवा देना नुकसानदायक हो सकता है, लंबे समय तक खांसी-जुकाम रहने पर बाल रोग विशेषज्ञ से जांच जरूर कराएं.

    कब डॉक्टर को दिखाएं?
    तेज बुखार 2-3 दिन से ज्यादा रहे. सांस लेने में तकलीफ हो, बच्चा बहुत सुस्त या कमजोर लगे.

    ये भी पढ़े- AcidityProblem: रोज खाते हैं ये फूड? अपच और गैस की असली वजह यही! डॉक्टरों ने दी चेतावनी