Advertisement

AcidityProblem: रोज खाते हैं ये फूड? अपच और गैस की असली वजह यही! डॉक्टरों ने दी चेतावनी

acidity problem

AcidityProblem: अपच, गैस और पेट में भारीपन आजकल आम समस्या बन गई है, कई बार लोग दवाइयां लेते रहते हैं, लेकिन असली वजह उनके रोज़ के खाने में छिपी होती है. गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. राजेश शर्मा के अनुसार कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें ज्यादा खाने से अपच की समस्या बढ़ सकती है.

Sukesh Chandrasekhar ने Jacqueline को लिखा Love Latter, खाश तोहफे का भी किया इंतजाम

कुछ ऐसी चीजें हैं ज्यादा खाने से अपच की समस्या हो सकती हैं.

तला-भुना और मसालेदार खाना: समोसा, पकौड़े, चिप्स और ज्यादा मसालेदार खाना पचने में समय लेते हैं, इससे एसिडिटी और गैस की शिकायत हो सकती है.

ज्यादा चाय-कॉफी: खाली पेट चाय या ज्यादा कॉफी पीने से पेट में एसिड बढ़ सकता है, जिससे जलन और अपच की समस्या होती है.

प्रोसेस्ड और फास्ट फूड: पिज़्ज़ा, बर्गर, पैकेज्ड स्नैक्स और रेडी-टू-ईट फूड में ज्यादा नमक और फैट होता है, जो पाचन तंत्र पर असर डालता है.

बहुत मीठी चीजें: केक, मिठाई और ज्यादा चीनी वाले ड्रिंक्स पेट में गैस और भारीपन बढ़ा सकते हैं.

ज्यादा दाल और गोभी जैसी सब्जियां: कुछ लोगों को चना, राजमा, गोभी या ब्रोकली से गैस बनती है, इन्हें सही तरीके से पकाकर और सीमित मात्रा में खाना चाहिए.

    अपच से बचने के आसान उपाय
    धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबाकर खाएं, रात का खाना हल्का रखें, खाने के बाद तुरंत लेटें नहीं, रोज थोड़ा वॉक और, एक्सरसाइज करें, ज्यादा पानी पिएं.

    डॉक्टर की सलाह
    अगर बार-बार अपच, गैस, जलन या पेट दर्द की समस्या हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. राजेश शर्मा के अनुसार, समय रहते जांच और सही इलाज जरूरी है, क्योंकि यह किसी बड़ी बीमारी का संकेत भी हो सकता है.

    इसे भी पढ़े-MentalHealthTips: ये 3 संकेत बताते हैं सोशल मीडिया आपके दिमाग पर भारी पड़ रहा है