Broken Heart Syndrome Symptoms: दिल टूटना सिर्फ एक भावनात्मक दर्द नहीं, बल्कि कभी-कभी यह शरीर पर भी असर डाल सकता है. डॉक्टरों के अनुसार “ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम” यानी Takotsubo Cardiomyopathy एक ऐसी स्थिति है, जिसमें ज्यादा तनाव या भावनात्मक सदमे के बाद दिल की मांसपेशियां अचानक कमजोर हो जाती हैं. इसे अक्सर हार्ट अटैक समझ लिया जाता है, लेकिन इसके कारण अलग होते हैं.
Mahashivratri: को लेकर बड़ी तैयारी, पुलिस ने जारी की सख्त गाइडलाइन
ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम के 5 लक्षण
1. अचानक सीने में तेज दर्द- यह दर्द हार्ट अटैक जैसा महसूस हो सकता है, जिसे लोग गैस या थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं.
2. सांस लेने में परेशानी- हल्का काम करते समय भी सांस फूलना इस सिंड्रोम का संकेत हो सकता है.
3. दिल की धड़कन तेज या अनियमित- घबराहट, बेचैनी और तेज धड़कन को लोग तनाव समझकर टाल देते हैं.
4. अत्यधिक कमजोरी या चक्कर- अचानक कमजोरी, पसीना आना या चक्कर आना भी एक चेतावनी संकेत हो सकता है.
5. भावनात्मक सदमे के बाद तबीयत बिगड़ना- किसी करीबी की मौत, ब्रेकअप, या बड़ा झटका मिलने के बाद तबीयत खराब होना इस बीमारी से जुड़ा हो सकता है.
कब तुरंत डॉक्टर से मिलें?
अगर ऊपर दिए गए लक्षण दिखें, खासकर सीने में दर्द और सांस फूलना, तो तुरंत अस्पताल जाएं, समय पर इलाज से स्थिति संभाली जा सकती है.
कैसे करें बचाव?
ज्यादा तनाव से बचें, नियमित एक्सरसाइज करें, दोस्तों और परिवार से बात करें, जरूरत पड़े तो काउंसलिंग लें.
ये भी पढ़े-HealthTips: अचानक भूख कम होने पर क्या करें? जानिए डॉक्टर की राय


























