Advertisement

SleepHealthTips: नींद पूरी न होने से शरीर में शुरू हो जाती हैं, ये समस्याएं

sleep health tips

Sleep Health Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग काम, मोबाइल और तनाव के चलते अपनी नींद से समझौता कर रहे हैं, लेकिन रोज पूरी नींद न लेना सिर्फ थकान तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह शरीर में कई गंभीर समस्याओं की शुरुआत कर सकता है. नींद शरीर को रिपेयर करने का समय देती है और इसकी कमी से कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

PunjabNationalBankJobs: बंपर भर्ती! 5138 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू

ये हैं समस्याएं

कमजोर होती इम्यूनिटी: नींद पूरी न होने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, ऐसे लोग बार-बार सर्दी, खांसी, बुखार और इंफेक्शन की चपेट में आ सकते हैं.

दिल की बीमारियों का खतरा: लगातार कम नींद लेने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है, रिसर्च बताती है कि 6 घंटे से कम नींद लेने वालों में हृदय रोग का खतरा ज्यादा होता है.

वजन बढ़ने की समस्या: नींद की कमी से हार्मोनल बैलेंस बिगड़ जाता है, जिससे भूख ज्यादा लगती है और मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, इसका सीधा असर वजन बढ़ने के रूप में दिखाई देता है.

मानसिक स्वास्थ्य पर असर: पूरी नींद न लेने से चिड़चिड़ापन, तनाव, एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं, साथ ही एकाग्रता और याददाश्त भी कमजोर होने लगती है.

डायबिटीज का खतरा: नींद की कमी से शरीर में इंसुलिन ठीक से काम नहीं कर पाता, जिससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है.

थकान और काम करने की क्षमता में कमी: नींद पूरी न होने पर शरीर हर समय थका हुआ महसूस करता है, इसका असर काम की परफॉर्मेंस, फैसले लेने की क्षमता और रिएक्शन टाइम पर भी पड़ता है.

एक्सपर्ट की राय
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि एक वयस्क व्यक्ति को रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए, सोने का समय तय करना और मोबाइल स्क्रीन से दूरी बनाना बेहतर नींद के लिए जरूरी है.

यह भी पढ़े-BrainHemorrhageSymptoms: ब्रेन हैमरेज से पहले शरीर देता है ये चेतावनी संकेत