Advertisement

BrainHemorrhageSymptoms: ब्रेन हैमरेज से पहले शरीर देता है ये चेतावनी संकेत

Brain Hemorrhage Symptoms

BrainHemorrhageSymptoms: ब्रेन हैमरेज एक गंभीर और जानलेवा स्थिति मानी जाती है, जो अक्सर अचानक होती है, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार कई मामलों में शरीर पहले ही कुछ चेतावनी संकेत देता है, जिन्हें समय रहते पहचान लिया जाए तो जान बचाई जा सकती है. समस्या यह है कि लोग इन लक्षणों को सामान्य सिरदर्द या थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं.

StudentMentalHealth: पढ़ाई का दबाव, छात्रों की मेंटल हेल्थ पर बड़ा असर

क्या होता है ब्रेन हैमरेज?
ब्रेन हैमरेज तब होता है जब दिमाग की किसी रक्त नली में फटाव आ जाता है और खून बाहर फैलने लगता है, इससे मस्तिष्क पर दबाव बढ़ता है और ब्रेन फंक्शन प्रभावित होता है.

ब्रेन हैमरेज से पहले दिखने वाले चेतावनी संकेत

1. अचानक तेज और असहनीय सिरदर्द- डॉक्टरों के अनुसार यह सामान्य सिरदर्द से अलग होता है और कई लोग इसे “ज़िंदगी का सबसे भयानक सिरदर्द” बताते हैं.

2. उल्टी या जी मिचलाना- बिना किसी फूड पॉइजनिंग या गैस की समस्या के बार-बार उल्टी आना खतरे का संकेत हो सकता है.

3. अचानक चक्कर आना या संतुलन बिगड़ना- चलते समय लड़खड़ाना या खड़े होते ही चक्कर आना ब्रेन में दबाव बढ़ने का संकेत माना जाता है.

4. बोलने या समझने में दिक्कत- अचानक शब्द ठीक से न निकल पाना, बोलते-बोलते अटकना या सामने वाले की बात समझने में परेशानी होना गंभीर लक्षण हो सकता है.

5. शरीर के एक हिस्से में कमजोरी या सुन्नपन– चेहरे, हाथ या पैर के एक तरफ अचानक सुन्नपन या कमजोरी आना स्ट्रोक या ब्रेन हैमरेज का संकेत माना जाता है.

6. आंखों से धुंधला या डबल दिखना- नजर में अचानक बदलाव, एक आंख से कम दिखना या दो चीज़ें दिखना भी चेतावनी संकेत हो सकता है.

    क्या कहते हैं डॉक्टर
    न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. राहुल शर्मा के अनुसार, ब्रेन हैमरेज से पहले मिलने वाले संकेतों को अगर समय पर पहचाना जाए और मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाए, तो जान बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है.

    किन लोगों को ज़्यादा खतरा
    हाई ब्लड प्रेशर के मरीज, धूम्रपान और अत्यधिक शराब सेवन करने वाले, डायबिटीज और हार्ट पेशेंट, अत्यधिक तनाव में रहने वाले लोग.

    इसे भी पढ़े-WomenHealth: महिलाओं में अचानक थकान क्यों बढ़ जाती है? डॉक्टरों की राय