HealthTips: हमारी रोजमर्रा की डाइट में चीनी और नमक दो ऐसे तत्व हैं, जिनके बिना भोजन अधूरा लगता है, लेकिन सवाल यह है कि अगर रोज सिर्फ एक-एक चम्मच चीनी और नमक लिया जाए, तो इसका शरीर पर क्या असर पड़ता है? विशेषज्ञों के अनुसार, सही मात्रा में ये शरीर के लिए जरूरी हैं, लेकिन जरा-सी अधिकता सेहत के लिए खतरा बन सकती है.
http://‘Bhagam Bhag 2’ पर मचा बवाल Manoj Bajpayee को Out कर Govinda की वापसी!
एक चम्मच चीनी का शरीर पर असर– चीनी शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है, क्योंकि यह ग्लूकोज़ में बदलकर सीधे ब्लड में जाती है.
फायदे: तुरंत एनर्जी मिलती है, दिमाग को फ्यूल मिलता है, कमजोरी या लो ब्लड शुगर में मददगार.
नुकसान (अगर रोज़ ज्यादा ली जाए): ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा, वजन बढ़ना, दांतों में कैविटी, डायबिटीज और हार्ट डिज़ीज का जोखिम विशेषज्ञ मानते हैं कि जरूरत से ज्यादा चीनी लेने पर शरीर में फैट स्टोरेज बढ़ जाता है.
एक चम्मच नमक का शरीर पर असर– नमक में मौजूद सोडियम शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने और नसों व मांसपेशियों के काम के लिए जरूरी है.
फायदे: ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद, नर्व फंक्शन और मसल्स को सपोर्ट, डिहाइड्रेशन से बचाव.
नुकसान (अधिक मात्रा में): हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट और किडनी पर दबाव, सूजन और पानी रुकने की समस्या, एक चम्मच से ज्यादा नमक रोज लेने से हाई BP का खतरा बढ़ सकता है.
संतुलन ही असली चाबी
स्वास्थ्य विशेषज्ञों डॉ. अमित गुप्ता, जनरल फिजिशियन कहते हैं कि रोज चीनी बहुत सीमित मात्रा में लें, नमक 5 ग्राम (लगभग 1 छोटी चम्मच से कम) तक ही रखें, प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड से दूरी बनाएं.
ये भी पढ़े-WarmWaterBenefits: सुबह गुनगुना पानी और नींबू? फायदे जानकर चौंक जाएंगे!

























