Advertisement

WarmWaterBenefits: सुबह गुनगुना पानी और नींबू? फायदे जानकर चौंक जाएंगे!

Warm water and lemon

HealthTips: आजकल सेहत को लेकर जागरूक लोग सुबह खाली पेट गुनगुना पानी और नींबू पीने की आदत अपना रहे हैं. यह देसी नुस्खा न सिर्फ पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, बल्कि वजन कंट्रोल से लेकर स्किन हेल्थ तक में मददगार माना जाता है. विशेषज्ञों के अनुसार, अगर इसे सही तरीके और सही मात्रा में लिया जाए, तो इसके कई फायदे हो सकते हैं.

http://Krrish 4: Priyanka Chopra की वापसी, Hrithik Roshan के साथ फिर दिखेगी सुपरहीरो जोड़ी

क्यों फायदेमंद है गुनगुना पानी और नींबू?
नींबू में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक होते हैं, जबकि गुनगुना पानी मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है, दोनों का कॉम्बिनेशन शरीर को दिन की अच्छी शुरुआत देता है.

सुबह पीने के प्रमुख फायदे
पाचन बेहतर होता है: गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या में राहत मिल सकती है.
वजन कंट्रोल में मदद: मेटाबॉलिज्म तेज होने से फैट बर्न करने में सहायता मिलती है.
इम्युनिटी मजबूत होती है: विटामिन C संक्रमण से लड़ने की ताकत बढ़ाता है.
स्किन में निखार: शरीर से टॉक्सिन्स निकलने से त्वचा साफ और चमकदार बनती है.
शरीर को डिटॉक्स करता है: लिवर को एक्टिव कर शरीर की सफाई में मदद करता है.

कैसे और कितना पिएं?
एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें, चाहें तो 1 चम्मच शहद भी मिला सकते हैं, सुबह खाली पेट धीरे-धीरे पिएं.

किन बातों का रखें ध्यान?
ज्यादा नींबू डालने से दांतों और पेट को नुकसान हो सकता है, पेट में जलन या एसिडिटी हो तो डॉक्टर से सलाह लें, यह कोई दवा नहीं, बल्कि एक हेल्दी आदत है.

इसे भी पढ़े-Pyorrhea: से परेशान हैं? इन 10 बातों का रखें खास ध्यान, जानें डॉक्टर की राय